अपने नागरिकों की लापरवाही से ख़तरे में है इंदौर, आज 309 संक्रमित, अब मास्क नहीं तो जुर्माना या जेल


– इंदौर में 308 संक्रमित.
– 63510 कुल संक्रमित हो चुके हैं यहां.
– 944 की मौत भी हुई.


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां में 309 नए संक्रमित मिले हैं। यह संख्या चिंताजनक है। ख़बरों की मानें तो अब अस्पतालों में दाखिला लेने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नागरिकों के पास खुद  ही अपनी और अपनो की सुरक्षा और सावधानी रखने का विकल्प सबसे बेहतर है।

नगर निगम ने दिशानिर्देशों के अनुरूप मास्क नहीं पहनने वालों पर स्पॉट फाइन की राशि बढ़ाकर 200 रुपये कर दी है। अब तक लोगों पर 50 से 100 रुपये तक का दंड किया जाता था।

निगम के अपर आयुक्त देवेंद्रसिंह ने बताया कि अब मास्क नहीं पहनने वालों से बढ़ी हुई राशि ही वसूली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग फाइन के डर से ही सही, लेकिन खुद और दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर पहनें।

कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि वे सख्ती से मास्क लगवाने और दूसरे नियमों का पालन अनिवार्य करवाएंगे और जो इन्हें नहीं मानेगा उसे जेल जाना होगा।  सुनिये क्या कहा कलेक्टर मनीष सिंह ने

इसके अलावा प्रदेश में गुरुवार को जारी हुए बुलेटिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 917 बताई गई है। इस दौरान एक संक्रमित की मौत भी बताई गई है। बुलेटिन के मुताबिक भोपाल में 184 संक्रमित हैं।

संक्रमण जहां बढ़ रहा है तो वहीं कोरोना वैक्सीनेशन भी जारी है। इसके काम पर शासन स्तर से नज़र रखी जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक ली है।

इस बीच महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर मध्यप्रदेश में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हो रहे हैं और यह इसी को घ्यान में रखते हुए किया गया है।

 

 



Related