इंदौरः राशन घोटाले के फरार दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


80 लाख के राशन घोटाले के आरोपी भरत दवे, श्याम दवे, धीतेश दवे और कमलेश कनाड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए चारों आरोपियों से अब पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।


vinay-yadav विनय यादव
इन्दौर Published On :
ndore-ration-scam-accused

इंदौर। इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने 80 लाख के राशन घोटाले में फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। दोनों आरोपियों के साथ उनके दो अन्य साथी आरोपी भी पकड़े गए हैं।

चारो ही आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पकड़े गए आरोपियों में भरत दवे और श्याम दवे पर जिला प्रसाशन ने रासुका की कार्यवाही भी की है।

जानकारी के मुताबिक, 80 लाख के राशन घोटाले के आरोपी भरत दवे, श्याम दवे, धीतेश दवे और कमलेश कनाड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए चारों आरोपियों से अब पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

आरोपियों ने लॉकडाउन के समय गरीबों के लिए आए राशन में लाखों का घोटाला किया था। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने इन राशन घोटाले करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए इनके मकान सहित दुकानों पर कार्यवाही की थी।

फरारी के समय ही दोनों राशन घोटाला माफिया पर कलेक्टर ने रासुका की कार्यवाही भी की थी। शनिवार की देर रात भंवरकुआं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पुलिस अब आगे की पूछताछ करेगी।

वहीं, दूसरी ओर प्रशासन इन सब आरोपियों की संपत्तियों की तहसीलदार के माध्यम से कुर्की कर घोटाले की 80 लाख रुपये की राशि वसूलने की तैयारी में है।

निगम अधिकारियों से भी कहा गया है कि वह सेंट्रल सर्वर में सभी 31 आरोपियों के नाम, पते डालकर संपत्तियों की सूची बनाएं और उनकी वैधानिकता की जांच करें। पंजीयन विभाग से भी सभी के नाम के पंजीबद्ध दस्तावेज निकाले जा रहे हैं।



Related