खरगोन कलेक्टर ने ड्रोन से आबादी सर्वे कार्य का लिया जायजा, जबलपुर में तैयार होगा मैप


मंगलवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कुकडोल पहुंचकर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे के लिए ड्रोन से ली गई तस्वीर को देखा और मौजूद कर्मियों से जानकारी ली।


kantilal-karma कांतिलाल कर्मा
खरगोन Published On :
khargone-drone-survey

खरगोन। स्वामित्व योजनांतर्गत कुकडोल में आबादी सर्वे का कार्य ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कुकडोल पहुंचकर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने सर्वे के लिए ड्रोन से ली गई तस्वीर को देखा और मौजूद कर्मियों से जानकारी ली। जानकारी में बताया गया कि गांव की तस्वीर जबलपुर भेजी जाएगी, जहां से मैप तैयार किया जाएगा।

कलेक्टर अनुग्रहा ने सचिव घनश्याम कुशवाह से गांव की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में 630 मकान है और यहां कुल 3717 जनसंख्या है। यहां 20 से ज्यादा शासकीय भवन हैं।

कलेक्टर अनुग्रहा ने सचिव से आयुष्मान कार्ड, नल-जल व मनरेगा के कार्यों की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का अवलोकन किया, जहां उन्होंने विद्यार्थियों की चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा के बारे में भी शिक्षकों से चर्चा की।



Related