महूः केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ़ कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन नेताओं के विवाद ने फीका किया


महू में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सवाल उठाए और बैलगाड़ी की सवारी की। इस दौरान युवा नेता सभी चर्चाओं में रहे।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :
महू में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन


महू। केंद्र सरकार के कृषि कानून और पेट्रोल-डीज़ल के दामों में  लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन कुछ हद तक प्रभावी तो रहा लेकिन यहां संगठन में मतभेद और बिखराव की पुरानी समस्या भी नज़र आती रही। जिसने पार्टी के इस प्रयास को काफ़ी कमज़ोर भी किया।

शनिवार को महू में ड्रीम लैंड चाराहे पर पर केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीज़ल के दामों में की जा रही मूल्यवृद्धि और विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ़ किए गए इस प्रदर्शन में कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कहा कि काया और धन दौलत पर घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ओस की तरह होता है और धूप निकलने पर ओस सूख जाती है।  उनका इशारा केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की ओर था। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में आगे भी आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने मोदी को अदानी और अंबानी का चौकीदार बताया तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जायसवाल ने कहा कि चुनाव में अगर ईवीएम का उपयोग नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी को अपनी औकात मालूम पड़ जाती।

युवा नेता बेलगाड़ी से आए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कांग्रेस के युवा नेता पुनीत शर्मा अपने साथियों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर आए। शर्मा ने ऑरफियम टॉकीज़ के आगे से बैलों को हांकाना शुरू किया तथा रास्ते भर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उनके साथी पैदल चल रहे थे।

चुनाव में प्रदर्शन को लेकर बहस 
धरना स्थल पर संबोधन के दौरान कांग्रेसी नेता विजेंद्र ने जब कहा कि कांग्रेस मानपुर क्षेत्र में लगातार कमजोर होती जा रही है जबकि किसी समय में कांग्रेस वहां सबसे ज्यादा सशक्त थी। वहां ध्यान देने की जरूरत है। यह बात वहां मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर पटेल को ठीक नहीं लगी और उन्होंने जवाब में कहा कि अगर ऐसा है तो फिर महूगांव धारनाका क्षेत्र में तुमने क्या किया वहां से छह हजार मतों से कैसे हारे? बाद में अन्य कांग्रेसियों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया। इस संबंध में कुछ कांग्रेसियों का कहना था कि वह तो मामूली से बात थी दोनों को नही मालूम था कि माईक चालू है।

ये रहे मौजूदः

इस प्रदर्शन के दौरान केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अरुण दत्त पांडे ,पार्षद कैलाश दत्त पांडे, मुजीब कुरैशी मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर पटेल , एहसान पटेल, मीना ठाकुर, रवि दांगी, अब्दुल कलाम, कमल सिंह डाबी,  राहुल द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष पदम मस्करा, जयदेव मालवीय,   सचिन सोनी, पुनीत शर्मा, विजेंद्र चौहान, राजकुमार बागड़ी,  कमल चौधरी,  शाहिद खान,  दिलीप मुकाती,  यदुनंदन पाटीदार,  जगदीश यादव,   कन्हैया लाल ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पप्पू खान ने किया तथा आभार शक्ति सिंह गोयल ने माना।



Related






ताज़ा खबरें