आपसी विवाद में फेंक दिया सेना का बम, एक की मौत दस से अधिक घायल


विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही कई लोग घायल हो गए। इनमें 7 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Published On :

इंदौर। महू छावनी के बेरछा गांव में रविवार रात एक बम फूटा जिसमें करीब 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र कौशल है। वहीं घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बेरछा के कौशल परिवारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक आ गई। इसी दौरान एक पक्ष का युवक जितेंद्र उत्तेजित हो गया और  विवाद हो गया और उसने बम निकाला और फेंक दिया। यह बम भारतीय सेना का बताया जाता है जो वह आर्मी फायरिंग रेंज से लाया था।

 

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही कई लोग घायल हो गए। इनमें 7 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं। घायलों को तुरंत महू कि मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे जिसके बाद कई लोगों को इंदौर भेजा गया। हादसे की खबर सुनकर स्थानीय एसडीएम अक्षत जैन और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों के परिजन बदहवास घूम रहे थे।

 

बेरछा गांव के बिलकुल नजदीक ही सेना की फायरिंग रेंज है जहां भारतीय सेना युद्ध अभ्यास करती है।



Related






ताज़ा खबरें