खरगोनः वैश्य समाज महिला इकाई ने मकर संक्रांति पर जरुरतमंदों को बांटे कपड़े

DeshGaon
घर की बात Published On :
khargone-agrawal-donate

खरगोन। वैश्य समाज महिला इकाई ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में धार्मिक स्थलों के बाहर बैठे जरुरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कपड़े वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों का भी सम्मान किया।

वैश्य समाज महिला इकाई की महामंत्री ममता भंडार और जिला प्रभारी राधा अग्रवाल ने बताया कि सनातन संस्कृति में मकर संक्रांति पर दान-पुण्य का महत्व बताया गया है इसलिए संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए हैं।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति जैन ने कहा गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम लोग अपने पूर्वजों से गरीब, असहाय लोगों की सहायता करना सीखे हैं। हमेशा यही प्रयास रहता है कि गरीब लोग दरवाजे से खाली हाथ न लौटें।

paintings

महिलाओं के सम्मान में कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग

खरगोन। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महिला सम्मान अभियान के तहत डीआरपी लाइन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कैनवास पर कल्पनाओं के रंग भरते हुए छात्राओं ने महिलाओं को कहां, कैसे और क्यों सम्मान मिले इसे ध्यान में रखते हुए चित्र बनाएं, जो निर्णायकों को काफी प्रभावित करने वाले रहे।

यहां मौजूद वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अपराध सहन नहीं करने और उससे मुकाबला करने की अपील की।

चित्रकला प्रतियोगिता में 90 से अधिक बालिकाओं ने सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने अधिकांश समय बालिकाओं द्वारा बनाई जा रही चित्रकला का अवलोकन किया और बालिकाओं से चर्चा भी की। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी तरह की छेड़खानी होने पर पुलिस को तुरंत जानकारी दें।

ram-mandir-nirman

राम मंदिर निर्माण में समर्पण की राशि

खरगोन। अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण में आमजन की सहभागिता के लिए चलाए जा रहे समर्पण अभियान में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर राशि का समर्पण कर रहे हैं। शहर के समाजसेवी किशोर रघुवंशी ने भव्य मंदिर निर्माण में 11101 रुपये का चेक समिति सदस्यों को सौंपा।



Related