दिग्गज नेता व मप्र कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एकनाथ अग्रवाल का निधन


70 वर्षीय एकनाथ अग्रवाल हरदा जिले की राजनीति में सक्रिय रहे थे। मप्र कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे अग्रवाल का प्रदेश की राजनीति में एक अलग ही नाम था। वह एक बड़े राजनीतिज्ञ व धार्मिक व्यक्ति थे।


DeshGaon
नर्मदापुरम Published On :
eknath-agrawal-harda

हरदा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एकनाथ अग्रवाल (70 वर्ष) का गुरुवार की सुबह नागपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

एकनाथ अग्रवाल पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ थे और नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि हरदा में शाम 4 बजे किया गया।

70 वर्षीय एकनाथ अग्रवाल हरदा जिले की राजनीति में सक्रिय रहे थे। मप्र कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे अग्रवाल का प्रदेश की राजनीति में एक अलग ही नाम था। वह एक बड़े राजनीतिज्ञ व धार्मिक व्यक्ति थे।

मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक बड़े राजनेताओं में उनकी बहुत अच्छी पैठ थी। नर्मदाचंल संभाग में वे दबंग व वरिष्ठ नेता के साथ-साथ बड़े उद्योगपति थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी के बड़े नेताओं, व्यापारियों व शुभचिंतकों सहित जिले में शोक की लहर छा गई।



Related