राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलार को राजगढ़ पहुंचे। यहां वे स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक सुरेश सोनी की माता के निधन पर शोक संवेदना जताने आए थे। उनके साथ ध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह भी मौजूद रहे।
विजयवर्गीय ने यहां अपने बंगाल में चल रही राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी परेशान हैं।
विजयवर्गीय ने बंगाल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर भी बात की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन को लेकर आए बयान को विजयवर्गीय ने नादानी बताया।


















