मऊगंज में 14 वर्षीय किशोरी से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म


वारदात उस समय अंजाम दिया गया जब वह नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी। जब वह घर से बाहर निकली तो बाइक सवार तीन लोग उसे जबरन उठाकर खैरा पहाड़ी ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


DeshGaon
रीवा Published On :
gangrape case
मऊगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म


रीवा। जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात उस समय अंजाम दिया गया जब वह नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी।

जब वह घर से बाहर निकली तो बाइक सवार तीन लोग उसे जबरन उठाकर खैरा पहाड़ी ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के नाबालिग होने की बात कही जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घर से निकली किशोरी के वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जब वह काफी देर तक नहीं मिली तब डायल 100 को इसकी सूचना दी।

पुलिस सूचना मिलते ही एक्टिव हो गई और किशोरी की तलाश में लग गई। डायल 100 को किशोरी मिल तो गई, लेकिन डरी-सहमी होने के कारण उसने तकाल दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी।

घर पहुंचने के बाद परिजनों को उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद ही अगले दिन परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।



Related






ताज़ा खबरें