मैहर दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत व 13 घायल


रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम शाह मोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन अचानक पलट गया। वाहन में सवार 14 यात्रियों में से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।


DeshGaon
रीवा Published On :
maihar darshan

सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम शाह मोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन अचानक पलट गया। वाहन में सवार 14 यात्रियों में से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 100 डायल की मदद से संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। 13 घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी यात्री रीवा जिले के गुढ़ तहसील स्थित अमिलिहा ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं जो आज सुबह रीवा से मैहर के लिए रवाना हुए थे।

सभी यात्री मां शारदा के दर्शनों के लिए आ रहे थे, तभी रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम शाह मोड़ में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा 100 डायल में सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची रामपुर बाघेलान पुलिस के द्वारा सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया।

घायलों की सूची –
(1) संतोष यादव पिता जयपाल 32 वर्ष
(2) संदीप पिता संतोष यादव 13 वर्ष
(3) बुझाने यादव पति संतोष 30 वर्ष
(4) सोनम पिता संतोष 12 वर्ष
(5) पूनम पिता संतोष 16 वर्ष
(6) शिवम पिता संतोष यादव 8 वर्ष
(7) ललउ पिता छोटेलाल यादव 50 वर्ष
(8) रामकली पति जयपाल यादव 48 वर्ष
(9) छोड़ यादव 50 वर्ष
(10) कौशल कोल पिता लालमन कोल 45 वर्ष
(11) सरोज यादव पति ललाउ यादव 35 वर्ष
(12) राजेश पिता शुरेस यादव 40 वर्ष
(13) भीमसेन यादव पिता छोटा यादव 56 वर्ष

मृतक
(1) रवि यादव पिता मनोज यादव उम्र 7 वर्ष



Related






ताज़ा खबरें