200 साल पुरानी छावनी में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा


नगर में सभी सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों के प्रयासों से निकाले गए तिरंगा यात्रा में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म गुरुओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

इंदौर। तिरंगे की शान में पहली बार महू तहसील में सड़कों पर  हजारों की संख्या में नागरिक दिखाई दिए। ये सभी तिरंगा रैली में शामिल हुए थे। तिरंगा यात्रा का पूरे शहर में जोरदार स्वागत किया गया तिरंगा यात्रा में हर धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए।

आजादी का अमृत महोत्सव जारी है। यहां पहली बार तिरंगा यात्रा भी हो रही है। भारतीय नागरिक अपने राष्ट्र ध्वज के प्रति अपना प्रेम और सम्मान दिखा रहे हैं।

14 अगस्त को महू शहर की सड़कों पर तिरंगे की शान में आगे का जनसैलाब देखा गया। यहां हजारों की संख्या में शामिल युवक हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में सभी सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों के प्रयासों से निकाले गए तिरंगा यात्रा में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म गुरुओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में सामाजिक संगठनों के अलावा मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने जोश भरे नारे लगाए तो बोहरा समाज द्वारा 50 फीट लंबा तिरंगा लेकर पैदल यात्रा की।

 

इस मौके पर छावनी परिषद द्वारा नागरिकों सफेद टोपी वितरित की गई सेना द्वारा साइक्लोथोंन का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं व युवाओं का पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस रैली में क्षेत्रीय विधायक व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी शामिल हुई। तिरंगा यात्रा तीन भागों में निकाली गई। यह यात्रा गाजे बाजों के साथ निकली। इस बीच देशभक्ति के गीत भी बजते रहे। इसके अलावा पूरे शहर के मोहल्ले गलियां से लोगों की भीड़ से पटी हुई रहीं। शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष तिरंगा ध्वज लगाकर सजावट की गई थी

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर भी इस दौरान सक्रिय रहे। वे अपने साथ युवाओं की बड़ी भीड़ लेकर आए थे। वहीं इसी ग्रामीण इलाके के जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान भी अपने समर्थकों के साथ रैली लेकर निकले।

तिरंगा यात्रा में लायंस क्लब, रोटरी क्लब,  वामा क्लब,  लायनेस चांदनी क्लब, भाजपा नगर,  आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वराज अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस वाहन रैली में 675 गांव से 75 टोलियों के युवा शामिल हुए। इसका नेतृत्व आरएसएस के बौद्धिक प्रांत प्रमुख मनीष जी ने किया। इसके अलावा मेजर सौरभ शर्मा की भूमिका अहम रही। जिन्होंने लगातार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।



Related