विनोद राठौर को बनाया गया मप्र वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ इंदौर का संभागीय अध्यक्ष

DeshGaon
घर की बात Updated On :
vinod rathore

धार/इंदौर। म.प्र. वन एवं वन्यप्राणी कर्मचारी संरक्षण कर्मचारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष रामयश मौर्य द्वारा विनोद राठौर वनरक्षक वनमंडल धार को म.प्र. वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ इंदौर का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा वनरक्षक विनोद राठौर का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपवन मंडलाधिकारी धार संतोष कुमार रणछौरे, मुख्य लिपिक रमेश सिंगाड़, जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, ओपीएस जिलाध्यक्ष अनिल हरोड़, जिला महिलाध्यक्ष अनिता सिसोदिया, उप वनक्षेत्रपाल कमलेश प्रसाद मिश्रा, उपवनक्षेत्रपाल विक्रम निनामा, वनक्षेत्रपाल मोहन सोलंकी व अन्य कर्मचारी चेतना कुशवाह, शालु ठाकुर आशा आर्य, शक्ति उपाध्याय, रेखा अलावा, विजेन्द्र बामनिया, किशोर प्रजापत, लोकेश बौरासी, राजेश यादव, वसीम काजी, नगेश चौहान, जितेन्द्र मण्डलोई, सुशील यादव, मुकाम चौहान, आकाश वडेरा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने विनोद राठौर का स्वागत किया। यह जानकारी धार के वनपाल धर्मेंद्र रघुवंशी द्वारा दी गई।



Related