नए प्रभारी जितेंद्र सिंह ने शुरू किया काम, मप्र कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग


जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सह प्रभारी अग्रिम आदेश तक अपना काम करते रहेंगे। जल्द ही नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी।


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर है। विधानसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी में कई बदलाव हो रहे हैं। कमलनाथ को प्रदेश प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद रणदीप सुरजेवाला के स्थान पर भंवर जितेंद्र सिंह आए और अब इसके बाद प्रदेश की कार्यकारिणी को ही भंग किया गया है। हालांकि आने वाले बदलावों तक प्रभारी के रूप में जिला अध्यक्ष प्रभारी के रूप में काम करते रहेंगे।  इसके बारे में जितेंद्र सिंह ने ही जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सह प्रभारी अग्रिम आदेश तक अपना काम करते रहेंगे। जल्द ही नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वर्तमान दौर संघर्ष और चुनौती भरा है, लेकिन असंभव कुछ नहीं है। हम समर्पण भाव से ‘मैं नहीं हम’ को सर्वोपरि मानकर एकजुटता के साथ काम करेंगे।

जितेंद्र सिंह मप्र के प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे थे। यहां उनका कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयों को लेकर जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।



Related






ताज़ा खबरें