टैरो राशिफल 2021: वृषभ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियों वाला रहेगा यह साल

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
taurus-rashifal-2022

वृषभ राशि (Taurus Rashifal) 2021: वृषभ राशि वालों के लिए यह साल नई उपलब्धियों वाला रहेगा। शनिदेव (shani dev) पूरा वर्ष भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे, जो कि आपके भाग्य की वृद्धि करने का कार्य करेंगे। इस वर्ष वैवाहिक जीवन और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपको अपने मार्ग में आने वाले विभिन्न विकल्पों का चुनाव करना होगा और सही वक्त पर सही अवसर हासिल करना होगा। तभी आप एक अच्छे वर्ष का आनंद ले पाएंगे। इस वर्ष आपको कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं जो संभवतया आपको दुःख दे सकते हैं।

आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए कैसा होगा आने वाला साल –

कैरियर (Career): वृषभ राशि वाले जातकों के इस वर्ष सफलता प्राप्त करने के लिए काफी परिश्रम की आवश्यकता होगी। आपके कर्म भाव का स्वामी शनि पूरे साल आपकी राशि (rashifal) के नवम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपका भाग्य उदय होगा और कैरियर के क्षेत्र में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। शनि देव की यह स्थिति आपका मनचाहा ट्रांसफर दिलाने में मदद करेगी, लेकिन प्रत्येक कार्य विलम्ब से होगा। इस वर्ष राहु का वृषभ राशि Taurus rashifal में होना आपकी प्रतिभा को बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके ऑफिस में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत के दम पर उन्नति के नए शिखर पर पहुंचेंगे। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे। ऐसे में आपकी जरा सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है।

परिवार (Family): वृषभ राशि Taurus rashifal के जातकों के पारिवारिक जीवन में शुरुआत में तनाव महसूस होगा जिस कारण पारिवारिक सुख में भी कमी आएगी। इससे आपका मन उदास रह सकता है, लेकिन वर्ष के मध्य तक परिस्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी और आप किसी संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। इस दौरान आपका परिवार के लोगों से मन-मुटाव भी खत्म हो जाएगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में केतु की उपस्थिति आपके शादीशुदा जीवन में बहुत सी समस्याओं को उत्पन्न करेगी। आपको इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो विवाद बढ़ेगा। इस दौरान आपका ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो सकता है।

शिक्षा (Education): छात्रों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी और अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंतत: सफलता मिलेगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी। जनवरी से अप्रैल और फिर सितंबर के बीच आपके लिए कुछ समस्या आने के योग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति (Economic Condition): वृषभ जातकों के लिए इस साल कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत से ही धन लाभ के साथ खर्चे अधिक होंगे, इसलिए निवेश सोचकर करें। इस वर्ष यदि आपको आवश्यकता होगी तो अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है, लेकिन सहायता तभी लें जब बहुत ज्यादा जरुरत हो। राहु का आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान होने और राहु के कृतिका नक्षत्र में उपस्थित होने से आपको व्यापार के क्षेत्र में धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों को दीर्घकालीन धनलाभ भी प्राप्त होने की संभावना है। आप इस समय धन प्राप्ति के नए स्त्रोत तलाश सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए वेतन में वृद्धि तो व्यवसायी जातकों के लिए बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

प्रेम-रोमांस (Love-Romance): इस वर्ष आपको प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। संभव है कि आपका साथी आपको आपकी जरूरत के अनुसार समय न दे पाए, हालांकि इसके बावजूद भी आप दोनों अपने हर विवाद और आपस की नाराजगी को समय-समय पर सुलझाने के लिए प्रयास करते दिखाई देंगे। वर्ष के अंत में प्रेम जीवन और उसके भविष्य future के बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में कोई दस्तक देगा और आप एक नए रिश्ते में सम्मिलित हो जाएंगे। आप अपने रिश्ते को एक नई रचनात्मकता देंगे और उसको मजबूत बनाएंगे।

स्वास्थ्य (Health): इस साल की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं है। मार्च से जुलाई तक का समय स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। इस दौरान आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस समय आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ देखने को मिलेगा। वर्ष के मध्य से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको अक्सर घबराहट की शिकायत रह सकती है इसलिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेते रहें ताकि अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएं।

(जैसा कि टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम ने बताया)
टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम का फेसबुक पेज