वीडी शर्मा के सामने समाजवादी पार्टी ने बदल दिया प्रत्याशी, अब मीरा यादव ने ली मनोज यादव की जगह


खजुराहो लोकसभा सीट भाजपा की मजबूत गढ़ बन चुकी है।


DeshGaon
लोकसभा चुनाव 2024 Published On :

खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इस सीट से पहले मनोज यादव सपा के उम्मीदवार थे लेकिन अब उनकी बजाए मीरा  यादव को टिकिट दिया गया है। मीरा यादव पूर्व विधायक हैं। जो क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं मनोज यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस और सपा के गठबंधन के तहत खजुराहो की यह सीट सपा के हिस्से में आई है। मप्र में लोकसभा चुनावों में एक खजुराहो सीट खास है। इस सीट से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यह इलाका भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है और कहा जा रहा है कि यहां भाजपा को फिलहाल हराना जैसे नामुमकिन के करीब है।

मीरा यादव, निवाड़ी से पूर्व विधायक हैं और इलाके में सपा की सक्रिय राजनीति करती हैं। मीरा यादव के पति दीपनारायण यादव ने झांसी की गरौठा विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश सपा के पूर्व अध्यक्ष और युवा संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।



Related