भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धार के बदनावर में, सभा में एक लाख लोगों को लाने की है तैयारी


सभा को एतिहासिक बनाने के लिए उमंग सिंघार ने बदनावर में ही डेरा डाला, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 550 से अधिक जवान तैनात


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बदनावर में होगी। जहां एक बड़ी सभा का कार्यक्रम बनाया गया है। इसके लिए ढोलाना से बदनावर एवं बदनावर से मुलथान तक बेनर एवं होर्डिग्स लगाए गए हैं।  राहुल की सभा को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बदनावर मे ही डेरा डाले रखा है। इसके अलावा विधायक भंवरसिंह शेखावत, कुलदीप इंदौरा, निर्मल मेहता एवं जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार सहित कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को ही यहां पहुंच गए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष और धार जिले के ही विधायक उमंग सिंघार के भी बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

राहुल की भारत जोडा न्याय यात्रा पूर्व से पश्चिम तक निकाली जा रही है। न्याय यात्रा बुधवार को बदनावर विधानसभा में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक बड़नगर मार्ग पर गजानंद नगरी में राहुल युवाओं के अधिकारों को लेकर बदनावर में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। आमसभा में 1 लाख लोगों के लाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहे हैं। आमसभा हेतु 300 वर्ग फुट का 8 फीट ऊंचा मंच तैयार हो चुका है और दो डोम तैयार हो चुके हैं।

राहुल की आमसभा को लेकर उंमग सिंघार ने पिछले दो दिन से बदनावर में डेरा डाले रखा है। सिंघार ने सैकडों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया गया तथा सभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भी सभा स्थल पर तैनात दिखाई दिए। इसके साथ ही सभा स्थल पर खड़े रहकर मंच की व्यवस्था देखी। राहुल की सभा के लिए उंमग सिंघार काफी सक्रिय नज़र आ रहे हैं। सभा की आखिरी दौर की तैयारियों को लेकर सिंघार ने शाम को कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली है।

विधायक शेखावत भी मुस्तैदी से लगे हैं। राहुल की भारत जोड़ो  न्याय यात्रा के दौरान बदनावर विधानसभा में प्रदेश की सबसे बडी आमसभा होगी। आमसभा के तैयारियों को लेकर विधायक भंवर सिंह शेखावत लगातार कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहित कर व्यवस्था देख रहे हैं। शेखावत के लिए यह स्थिति दिलचस्प है क्योंकि वे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं में रहे हैं और अब नए नए कांग्रेसी बनकर विधायक बने हैं।

550 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात 

राहुल की आम सभा में हजारों लोग पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 550 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 1 एडिश्नल एसपी, 10 डीएसपी, 20 टीआई एवं 550 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 स्थानों पर चेकिंग पांईट लगाए जाएंगे।

राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है।मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहे हैं। न्याय यात्रा की तैयारियों में प्रमुख रुप से अभिषेक टल्ला मोदी, परितोष सिंह राठौर, दिलीप निनामा, जिम्मी बना, निरंजनसिंह पंवार, अभिषेक सिंह राठौर, महेश पाटीदार, मुकेश होती, सोनू जाट, निर्मल वर्मा, अनुप जैन, देवपाल सिंह जादव, अतुल बाफना, राजेन्द्र जाट, एवं तीनों ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारी, महिला संगठन पदाधिकारी, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, पिछड़ा प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति संगठन, किसान कांग्रेस, व्यापारी प्रकोष्ठ, पंच सरपंच व जनप्रतिनिधी सहित सैकडों कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हैं।



Related