धारः शिकार की तलाश में अंधेरे कुएं में गिरे तेंदुए का वन विभाग ने किया रेस्क्यू


जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ शिकार की खोज में भटकता हुआ जंगल से गांव की ओर जा रहा था कि इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और रात के अंधेरे में कुएं में जा गिरा। कुआं होने से उसे हल्की चोटें भी आई हैं।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
leopard-dhar-rescued

धार। बीती रात जंगल से भटकते हुए एक तेंदुआ सूखे कुएं में गिर गया। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धार रेंज के पाटड़ी गांव के बाहर एक कुएं में तेंदुआ गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ शिकार की खोज में भटकता हुआ जंगल से गांव की ओर जा रहा था कि इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और रात के अंधेरे में कुएं में जा गिरा। कुआं होने से उसे हल्की चोटें भी आई हैं।

घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर तत्काल वन विभाग व पुलिस का अमला पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।

leopard-dhar

बताया गया है कि रेस्क्यू द्वारा कुएं से बहार निकाल कर उसे वहीं जगलों में छोड़ दिया गया। कुएं से बाहर निकलते ही तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया और कुछ ही देर में उन्हें सफलता मिल गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी इस कोशिश में थे कि तेंदुए को आराम से निकाल लिया जाए और तेंदुआ लोगों को भी नुकसान न पहुंचाए।

dhar-forest-department

टीम में डीएफओ अक्षय राठौर, एसडीओ संतोष रणछोरे, रेंजर राजेश निनामा, राजेश पटेल, वासुदेव वर्मा व नालछा टीआई व पुलिल बल मौजूद था।



Related






ताज़ा खबरें