मप्र विधानसभा चुनाव 2023ः धार में 1879 बूथ, 8264 कमर्चारियों के 2066 दल; यहां समझिए चुनाव में ड्यूटी का गणित


17 नवंबर को होगा मतदान, इससे पहले सभी जिम्मेदारों को प्रशिक्षण देकर कर रहे है तैयार।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

जिले में इस बार जिला निर्वाचन द्वारा जिले में 17 तारीख को मतदान करवाने के लिए तैयारी पूर्व कर ली है इसके लिए विधानसभा चुनावों में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिले की सात विधानसभा में कहां कितने बूथ होंगे और कितने कर्मचारियों की तैनाती होगी, यह सारा डाटा तैयार कर लिया गया है। जिले भर के 1879 बूथों के लिए 2066 दलों का गठन होगा, जिसमें 8264 कर्मचारी बूथों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बाहर के कार्य के लिए अलग से अमला लगाया जाएगा। वहीं  महिला बूथ गए हैं, इसमें सुरक्षा भी महिला कर्मचारियों के हवाले रहेगी। इसके अलावा 56 बूथ की संपूर्ण व्यवस्था दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे।

कहां कितने महिला बूथ.
जिले में सैकड़ो मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां की व्यवस्था महिलाओं के हवाले रहेगी यहां के मतदान केंद्रों महिला मतदान करवाएगी जिम्मेदारी जिले की सात विधानसभाओं में पहली बार महिला कर्मचारी संभालेंगी । इसमें सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला के हाथों में रहेगी। हालांकि पिछली विधानसभा पिंक बूथ बनाये थे इस बार भी धार जिले 140 पिंक बूथ बनाए गए है। जिसमे 4 महिला कर्मचारी यहा मतदान करवायेगी। लेकिन अब इन बूथ का नाम पिंक बूथ की जगह संपूर्ण महिला बूथ रखकर इनकी संख्या बढ़ा दी गई है।

56 बूथ दिव्यांगों कर्मचारियों के हवाले: जिले में 56 बूथ दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में बनाए गए 1879 पोलिंग विधानसभा बूथ में जिलेभर में शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थापित हैं। जिले में कुल मतदाता 16 लाख 61 हजार 510 हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 32 हजार 443 और महिला मतदाता 8 लाख 29 हजार 357 है  और थर्ड जेंडर 54 हैं। जिसमें सरदारपुर सबसे कम 2 लाख 26 हजार 405 मतदाता हैं और बदनावर 2 लाख 42 हजार 667 मतदाता है, जो सातों विधानसभा में सबसे अधिक धार में मतदाता है। जबकि कुक्षी में 2 लाख 46 हजार 665 मतदाता है वही मनावर विधानसभा 2 लाख 47 हजार 804 मतदाता हैं।

यह है चुनाव ड्यूटी का गणित: जिलेभर में कुल 1879 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 4 कर्मचारियों की तैनाती होगी। इन बूथों के लिए 2066 दल बनाए गए है। क्योंकि चुनाव के समय अगर किसी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है या कोई अन्य समस्या आती है तो इसी दल के सदस्यों में से दूसरों की ड्यूटी तत्काल लगा दी जाएगी। एक दल में 4 सदस्य होंगे। इस तरह 2066 दल में 8264 कर्मचारी की तैनाती होगी। यह सभी लोग चुनाव ड्यूटी देंगे।



Related