भाजपा नेता राजीव यादव की कावड़ यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, विधानसभा के लिए दावा मजबूत करने की कोशिश


धार विधानसभा में 1 लाख लोगों की सहभागिता के साथ 76 स्‍थानों से निकली लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

आजादी के अमृत महोत्‍सव और सावन के महीने के मौके पर शहर में दूसरे साल राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस बार यात्रा में सीएम शिवराज की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना कोभी जोड़ दिया गया। इस बहाने भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार की योजना का भी खूब प्रचार किया। इस आयोजन में 12 ज्‍योतिर्लिंगों व 4 तीर्थ व पवित्र नदियों के जल से धार विधानसभा के 76 स्‍थानों से एक साथ कावड़ यात्रा निकाली गई।

इसमें लगभग 1 लाख लोग शामिल हुए। इस अनूठे धार्मिक आयोजन ने पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव ने अपनी ताकत का जमकर प्रदर्शन किया। खासतौर पर तिरला से लेकर पीथमुपर तक निकाली गई एक साथ कावड़ यात्रा में उमड़ी भीड़ ने राजीव यादव की विधानसभा चुनाव की दावेदारी को मजबूत किया है। माना जा रहा है कि संगठन के लोग भी उनकी इस जमावट से प्रभावित हुए हैं।

कावड़ यात्रा में महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। धार शहर में लालबाग से कावड़ यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा थामेे चल रही थी। साथ ही पावन तीर्थ से लाए गए जल से भगवान धारनाथ का अभिषेक किया गया।

विश्व रिकार्ड की टीम ने सौंपा प्रमाणपत्र

इस यात्रा में शिवभक्‍तों के जमावड़े ने विश्‍व रिकार्ड बनाया है। यह कीर्तिमान करने वाले पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव ऐसे नेता बन गए है, जिन्‍होंने यह विश्‍व रिकार्ड अपने नाम किया है। कावड़ यात्रा के नाम पर यह विश्‍व रिकार्ड दर्ज हुआ है। संस्‍था ने आयोजन के दौरान पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव को यह उपलब्धि का प्रतिक चिह्न सौंप कर इसकी पुष्टी की।

इन स्‍थानों पर निकली यात्रा : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से डॉक्टर जीएस ठाकुर और मनोज शुक्ला ने श्री धारेश्वर मंदिर पर आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र, मेडल, बैच, टी-शर्ट, स्टिकर आदि प्रदान किए। साथ ही उन्होंने अपनी टीम द्वारा विधानसभा में अलग-अलग स्थानों पर किए गए सर्वे और कावड़ यात्रा की भव्यता की प्रशंसा भी की। धार विधानसभा के धार, पीथमपुर, इंडोरामा,सागौर, घाटाबिल्लोद और तिरला में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था।

मजबूत होती विधानसभा की दावेदारी :लगातार धार्मिक आयोजनों से पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव विधानसभा में अपनी मजबूत पेठ बनाने के प्रयास कर रहे है। इससे यह भी साफ है कि धार विधानसभा में भाजपा के लगभग संगठन और पुराने कद्दावर नेताओं का साथ यादव को मजबूत करता है। साथ ही युवाओं की अच्‍छी टीम भी राजीव यादव के लिए विधानसभा चुनाव में एक मजबूत फेक्‍टर हो सकता है। हाल ही में संपन्‍न हुए धार नगर पालिका चुनाव में यादव के ही पसंदीदा अधिकांश पार्षद चुनाव जीतकर आए है। वहीं संगठन में काम करने का लंबा अनुभव पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव को धार विधानसभा से विधायक की कुर्सी पर बैठा पाता है या नहीं यह आने वाले वक्‍त में देखने को मिलेगा।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

ये हुए शामिल : धार में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सनी रीन, कन्हैयालाल यादव, आशीष गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने, उपाध्यक्ष मयंक महाले, विपिन राठौड़ सहित कई भाजपा नेताओं ने कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पीथमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल, विजय सिंह रघुवंशी, मनोज जायसवाल, घाटाबिल्लोद में निर्भयसिंह पटेल, प्रमोद मानेकर, राज पटेल व तिरला में रामकिशन पाटीदार, आसाराम पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार, राजाराम मुकाती, राजेश जैन सहित कई भाजपा नेताओं ने व्यवस्था संभाली। आयोजन में मनोज ठाकुर, महेश बोड़ाने, विपुल चोपड़ा, जितेन्द्र अग्रवाल, संजय मकवाना, मनीष मकवाना, रवि मेहता, ईश्वर जाट, दीपक सिंधी आदि कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था संभाली।



Related