रंग-बिरंगे रंग-गुलाल उड़ाते हुए निकलेगी राधा-कृष्ण की फागयात्रा, झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र


कलेक्टर पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों ने पैदल चल कर देखी शहर की व्यवस्था।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
dhar rangpanchami

धार। लगातार कोरोना काल के कारण धूमधाम से त्यौहार नहीं मना पा रहे लोगों में इस वर्ष शासन द्वारा सभी प्रतिबंधों को हटा लिए जाने के कारण काफी उत्साह है।

धार शहर सहित पूरे जिले में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों में काफी उत्साह है। खासकर छोटे-छोटे बच्चे रंगपंचमी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

धार में रियासत काल से ही होली ओर रंगपंचमी पर जमकर होली खेली जाती है। इस दिन शहर में फाग यात्रा की भी धूम रहती है जिसमें शहर भर में लोग शामिल होते हैं।

इस दौरान लोग रंग-गुलाल खेलने में मशगूल होते हैं। रंगपंचमी को लेकर विभिन्न चौराहों पर पुलिस की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। हिंदू समाज के लोग बढ़-चढ़कर रंगपंचमी मनाते हैं और रंगपंचमी पर इस साल पारंपरिक राधाकृष्ण फागयात्रा शहर में निकलेगी।

शासन ने सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है। प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए गरिमा और उत्साह से रंगपंचमी मनाई जाएगी। मंगलवार की सुबह नौ बजे मोती बाग चौक से राधाकृष्ण फागयात्रा रंगारंग रूप से निकाली जाएगी व अन्य यात्रा अपने-अपने स्थान निकलेगी जिसमें फाग गाती भजन मंडली और पुष्पवर्षा करती हुई तोप के साथ रंग-गुलाल खेलते हुए राधा-कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रंगपंचमी को लेकर व्यवस्था देखने के लिए पैदल बाजार में निकला प्रशासन –

शहर भर से निकलने वाले फागयात्रा को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा प्रमुख मार्गों से पैदल चलकर शहर भर की व्यवस्था देखी जिसमें धार कलेक्टर पंकज सिंह, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट राहुल चौहान, आरआई अरविंद डांगी, डीएसपी निलेश्वरी डाबर, एसपी देवेंद्र सिंह, तहसीलदार विनोद राठौड़, नगरपालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला, सीएसपी देवेंद्र धुर्वे, टीआई समीर पाटीदार, आनंद तिवारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी भास्कर मालवीय, इंजीनियर राकेश बेनल, यातायात प्रभारी राजेशबरवाला, रोहित निक्कम आदि अधिकारियों ने पैदल चलकर शहर की व्यवस्था देखी।

भोज उत्सव समिति ने किया आह्वान –

भोज उत्सव समिति ने रंगपंचमी पर निकलने वाली श्रीराधाकृष्ण समरसता फाग यात्रा में सम्पूर्ण हिन्दू समाज से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है और कहा है कि नगर में अपने-अपने निवास से फाग यात्रा का अबीर, गुलाल एवं फूलो से रंगारंग स्वागत करें।

श्रीराधाकृष्ण फाग यात्रा का यह 22वां वर्ष है। हिन्दू संस्कृति में उत्सवों की अहम भूमिका होती है। रंगपंचमी के पावन पर्व पर सभी समाजजन संगठित भाव से उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ इस पावन पर्व को मनाएंगे व धार्मिक तथा सांस्कृतिक परम्पराओं का निर्वहन करेंगे।

इसी उद्देश्य को लेकर भोज उत्सव समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी के पावन पर्व पर 22 मार्च मंगलवार को प्रातः साढ़े नौ बजे भोजशाला प्रांगण मोतीबाग चौक से श्रीराधाकृष्ण फाग यात्रा का आयोजन किया है।

मंगलवार होने से फाग यात्रा के पूर्व भोजशाला में माँ वाग्देवी की मुक्ति के संकल्प हेतु नियमित सत्याग्रह होने के पश्चात वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान समिति द्वारा किया जाएगा एवं परम्परानुसार हिन्दू समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों के नेतृत्व में श्रीराधाकृष्ण की आरती के पश्चात आकर्षक फाग यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फाग यात्रा का समापन राजबाड़ा पर किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के महामंत्री हेमंत दौराया द्वारा दी गई।

रंग बरसाती निकली फाग यात्राएं –

राधाकृष्ण फाग यात्रा, धारनाथ स्पोट्र्स क्लब फाग यात्रा, नपा की फाग यात्रा, पक्षी ग्रुप की फाग यात्रा, देश प्रेमी ग्रुप की फाग यात्रा, भोज फाउंडेश की फाग यात्रा, महादेव ग्रुप की फाग यात्रा, खेड़ापति व्यायामशाला की फाग यात्रा, नाने वाड़ी फ्रेंड्स क्लब, जय धारनाथ ग्रुप के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर व लकड़ी पीठा से भी फाग यात्राएं निकली, जो अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रंग बरसा कर फाग यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।

 



Related