सेमलीपुरा स्थित पहाड़ी पर मिले तेंदुए के तीन शावक, वन विभाग की टीम तैनात


सब ने मिलकर शावकों के फोटो भी मोबाइल से लिए। साथ ही उन्हें हाथ में उठाकर फोटो भी खिंचवाए। ग्राम पंचायत सेमलीपुरा के सरपंच किशोर मेड़ा ने बताया पहाड़ी के आसपास जाने से लोगों को मना किया गया है।


DeshGaon
धार Published On :
leopard cubs

धार। तिरला विकासखंड से 30 किमी दूर जंगल में चरवाहों ने शनिवार शाम ग्राम पंचायत सेमलीपुरा के सूरजपुरा गांव स्थित मिया पहाड़ी पर तेंदुए के तीन शावक देखे।

मवेशी चराने पहाड़ी पर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले इन्हें देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम शनिवार से जंगल में तैनात है व रविवार को भी दिनभर पहाड़ी के आसपास मादा तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल शावकों के आसपास जाने से इलाके के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को भी पहाड़ी से दूर रहने के लिए कहा गया है।

दरअसल ग्राम सूरजपुरा स्थित मिया पहाड़ी पर पहले भी तेंदुए का मूवमेंट रहा है। इस इलाके में तेंदुए के हमले में एक बालिका को भी जान गंवानी पड़ी थी।

संभावना है कि तेंदुए का जोड़ा है, जिसने अब शावकों को जन्म दिया है। पहाड़ी की एक चटटान पर तीन नन्हें शावक हैं। फिलहाल इनकी उम्र को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शावक छोटे होने के कारण ग्रामीणों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है। ताकि शावकों के आसपास लोगों की मूवमेंट न रहे। शावकों के आसपास ग्रामीण रहते हैं तो मादा तेंदुआ हमलावर हो सकती है।

लोगों को पहाड़ी से रखा दूर –

बताया जा रहा है कि सबसे पहले शनिवार शाम को ग्रामीण मैहर सिंह ने सबसे पहले तीनों शावकों को देखा। इसके बाद अन्यह साथियों को इसकी सूचना दी।

सब ने मिलकर शावकों के फोटो भी मोबाइल से लिए। साथ ही उन्हें हाथ में उठाकर फोटो भी खिंचवाए। ग्राम पंचायत सेमलीपुरा के सरपंच किशोर मेड़ा ने बताया पहाड़ी के आसपास जाने से लोगों को मना किया गया है।

तिरला वन रेंज में तीन शावक के होने की सूचना मिली है। शावकों को यथावत रखा गया है। लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा है। – एस रनशोरे, एसडीओ, वन विभाग, धार



Related