इंदौरः दो हादसों में एक की मौत और आठ घायल


हादसा काफी गंभीर था जिसमें एक आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोम्मट गिरी तीर्थ के नज़दीक हुआ। हादसे में मृतक यश बाथरी अपने चार दोस्तों के साथ थे और गोम्मट गिरी के नज़दीक पहुंचने पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में यश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। शहर में गुरुवार सुबह ही दो हादसों की खबर आई।  इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पहला हादसा  गांधीनगर इलाके में गुरुवार सुबह हुई एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन अन्य लोग घायल हो गए। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र में कार और ट्रक में टक्कर हो गई।

हादसा काफी गंभीर था जिसमें एक आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोम्मट गिरी तीर्थ के नज़दीक हुआ। हादसे में मृतक यश बाथरी अपने चार दोस्तों के साथ थे और गोम्मट गिरी के नज़दीक पहुंचने पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में यश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में कालानी नगर निवासी विशाल और आकाश घायल हुए हैं।  खबरों के मुताबिक दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह घूमने निकले थे। यश का साथ चलने का मन नहीं था, लेकिन दोस्तों की जिद के कारण वह उनके साथ आ गया था और और फिर यह हादसा हो गया। जिसमें यश की जान चली गई।

इससे पहले बुधवार रात को एक  हादसा बाणगंगा थाना क्षेत्र में  लवकुश चौराहा पर हुआ है। यहां भी तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा लगी। हादसे में चार डॉक्टर घायल हुए हैं। इनमें डॉ.आदित्य, डॉ.सर्वेश मिश्रा, डॉली चौधरी, डॉ.अनिता, डॉ.आकृति घायल हो गई। हादसे की  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और  घायलों को अरविंदो अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में बैठे डॉक्टर नशा किये हुए थे। घटना की जाानकारी मिलते ही इन डॉक्टरों के दोस्त अस्पताल पहुंच गए। इस घटना में घायल सभी लोगों की हालत फिलहाल ठीक बताई जाती है।

 



Related