हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में किया गया महिला मंडल अध्यक्ष का चुनाव


हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की नई अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया जिसमें सर्वानुमति से तरूणा पारस जायसवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


DeshGaon
खरगोन Published On :
khargone-haldi-kumkum

खरगोन। जायसवाल समाज की महिलाओं ने सरस्वती कॉलोनी स्थित प्रेमलता मोहन जायसवाल के निवास पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं।

यहां एक-दूसरे को अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए हल्दी-कुमकुम कर श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरुप भेंट की गई। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए एक मिनट प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की नई अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया जिसमें सर्वानुमति से तरूणा पारस जायसवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बीना जायसवाल, सुनीता जायसवाल, प्रेमलता जायसवाल, उषा जायसवाल, लता जायसवाल, रीना जायसवाल, बबीता निकेश जायसवाल, संगीता जायसवाल, शिखा जायसवाल, बिंदिया जायसवाल, मनीषा जायसवाल, बबीता विकास जायसवाल, रजनी जायसवाल, अर्चना जायसवाल, अनीता जायसवाल, पूजा जायसवाल, बरखा जायसवाल, विनीता जायसवाल, मिनल जायसवाल, आराधना जायसवाल, शेफाली जायसवाल के साथ समाज की अनेकों महिलाएं उपस्थित थीं।



Related