प्रेम की नगरी मांडव में शुरु हुआ उल्लास का उत्सव, ख़ास हैं यहां के आर्कषण


मांडू उत्सव का शुभारंभ सुबह 11 से बजे  हुआ। इसके बाद कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां फूड फेस्टीवल, रूरल टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया, आर्ट डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात में कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति व ट्रेजर हंट होनी है।


आशीष यादव आशीष यादव
इन्दौर Published On :

धार। प्रेम की नगरी मांडव में शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई। इसी वजह से धार जिला मुख्यालय से करीब पैंतीस किमी दूर मांडव फिलहाल पर्यटकों का मुख्य आर्कषण बना हुआ है। हालांकि मांडव की ख्याति पहले ही देश-विदेश में है। सालाना मांडू उत्सव में इस बार खोजने में खो जाओ थीम पर आधारित है। पहले दिन ही कलेक्टर आलोक कुमार सिंह व सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ व अन्य अधिकारियों के साथ व्यस्थाओं का पूरा जायज़ा लिया।

इस बार मांडू उत्सव में आकर्षण के कई केंद्र होंगे। यहां जाने-माने कलाकारों से सजी नृत्य एवं संगीत की महफिलें होंगी। हेरिटेज वाक के माध्यम से मांडू के इतिहास के दर्शन होंगे , हॉर्स ट्रोल और फिशिंग का अनोखा आनंद होगा, आर्ट एंट क्राफ्ट, इंस्टाग्राम टूर और साइकिलिंग से मांडू के भ्रमण का आनंद भी लिया जा सकेगा, फूड कोर्ट में चटपटे व्यजनों का मजा, रोज सुबह योग वर्कशॉप के साथ-साथ अतीत से रूबरू कराने वाले किस्सा गो भी होंगे।  इसके साथ ही मांडू उत्सव में सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

मांडू उत्सव का मुख्य उद्देश्य मांडू के प्राचीन इतिहास से दुनिया को रूबरू कराना और इस समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है। साथ ही देश-विदेश से लोगों को इस उत्सव से जोड़ने का है। इस उत्सव में ख्यात कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी यहां के मंच से अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

इस बार उत्सव के दौरान ट्रेजर हंट के आयोजन होगा। जिसके माध्यम से मांडू में स्थित विभिन्न आकर्षण का केंद्र बने महलों का भ्रमण होगा। इसके साथ ही स्टोरी टेलर मांडू के अनछुए पहलू और अतीत के भावुक पलों से सैलानियों को रूबरू करवा कर इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया जाएगा।

मांडू उत्सव का शुभारंभ सुबह 11 से बजे  हुआ। इसके बाद कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां फूड फेस्टीवल, रूरल टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया, आर्ट डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात में कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति व ट्रेजर हंट होनी है।

कलेक्टर आलोक सिंह ने भी चलाई साईकिल

इसी तरह 14 फरवरी के दिन की शुरुआत योगा प्रोग्राम के साथ होगी। मुक्त बैंड ग्रुप का म्यूजिकल प्रोग्राम होगा। हॉर्स राइडिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम टूर व साइकलिंग का आयोजन होगा। रात में मांडू के ब्रांड एंबेसडर आनंदीलाल भावेल की प्रस्तुति होगी तथा मांडू उत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को हेरिटेज वॉक, साइकलिंग व हॉर्स राइडिंग का लुत्फ पर्यटक ले सकेंगे।

मांडू उत्सव के शुभारंभ के साथ कलेक्टर आलोक सिंह ने परिवार के साथ साइकिल का लुप्त उठाया व एसपी आदित्यप्रताप साइकिल चलाकर मांडू उत्सव की शुरुआत है वही कलेक्टर आलोक सिंह ने मांडू में जलेबी पोहा का नाश्ता भी किया।

प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर आएंगी।  वे यहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एस्ट्रोनाॅमी पार्क एवं रूपायन के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद वे शाम छह बजे पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘‘मांडू उत्सव’’ के कार्यक्रम में भाग लेंगी।



Related






ताज़ा खबरें