राशन माफिया दवे की संपत्ति कुर्क, बकाया राशि जमा नहीं करने पर 12 मार्च को होगी नीलाम


लगभग 80 लाख के इस राशन घोटाले के आरोपी श्याम दवे पिता बालकृष्ण दवे पर जुर्माना लगाया गया था। इस राशि की वसूली के लिये मोती तबेला स्थित प्लॉट क्रमांक 20/3 के एक हजार वर्ग फीट पर निर्मित पक्के भवन को भू-खंड सहित कुर्क किया गया है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
dave-brothers

इंदौर। इंदौर जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में हर तरह के माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में बीते दिनों राशन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उचित मूल्य के राशन के हेरफेर का बड़ा मामला पकड़ा गया था।

लगभग 80 लाख के इस राशन घोटाले के आरोपी श्याम दवे पिता बालकृष्ण दवे पर जुर्माना लगाया गया था। इस राशि की वसूली के लिये मोती तबेला स्थित प्लॉट क्रमांक 20/3 के एक हजार वर्ग फीट पर निर्मित पक्के भवन को भू-खंड सहित कुर्क किया गया है।

अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने बताया कि बकाया राशि नहीं देने पर उक्त संपत्ति की नीलामी 12 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे की जायेगी। यह नीलामी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-115 में होगी।



Related