चोरी के शक में किशोरों को बेरहमी से पीटा, बेहोश होने पर ऑटो में बांधकर घसीटा


चोइथराम मंडी में हुई घटना, किशोरों को भीड़ ने बेदर्दी से पीटा, पुलिस कर रही घटना को अंजाम देनेवालों की तलाश।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम अनाज मंडी में शनिवार को भीड़ ने दो नाबालिगों को बर्बरता से पीटा। इस दौरान उन्हें ऑटो में बांधकर घसीटा गया। इन किशोरों को तब तक पीटा गया जब तक भी बेहोश नहीं हो गए।

यह सब इसलिए किया गया क्योंकि भीड़ को शक था कि ये बच्चे आए दिन मोबाइल और पर्स चुराते हैं। जिन किशोरों को पीटा गया उनकी उम्र 13 और 17 साल है।

इस मंडी में आए दिन मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाएं होती रहती हैं ऐसे में कुछ लोगों का शक इन दो किशोरों पर भी था। शनिवार को इनको पकड़ लिया गया और पिटाई की गई।

इस दौरान लड़के बेहोश हो गए, इसके बावजूद भी भीड़ का दिल नहीं पसीजा लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑटो में बांधकर घसीटा गया।

https://twitter.com/i/status/1586370865402642432

पीड़ित नाबालिगों का कहना है कि वे सांची पाइंट जा रहे थे। वहां गाड़ी खड़ी हुई थी। कुछ लोग आए और सीधे उन्हें पकड़कर मारपीट करने लगे। सुबह 6 से 7 बजे तक उन्हें पीटा गया।

इनमें से एक लड़के ने बताया कि वह हम्माली का काम करता है, वहीं दूसरा लड़का मंडी में प्याज बीनता है। उन्होंने कहा कि हम पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर पीटा गया।

दोनों नाबालिगों में से एक की उम्र 13 साल और दूसरे की 17 साल बताई गई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि जिन्होंने इन नाबालिगों के साथ बर्बतापूर्वक व्यवहार किया है, उनकी तलाश की जा रही है।



Related