धार में ज़हरीली ताड़ी पीने से दस बीमार एक की मौत


भर्ती बीमारों की जानकारी देते हुए विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक रावत एवं डॉ सुनील कुरील ने बताया कि भर्ती मरीजों का उपचार जारी है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :

धार। जिले के कुक्षी में समीपस्थ ग्राम कुड़दीपूरा में विगत रात्रि विशाक्त ताड़ी पीने से दस लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। ताड़ी पीने के बाद सभी की तबियत बिगड़ी और उन्हें अचानक उल्टी व दस्त करने लगे।

इसके बाद सभी को कुक्षी के ही सिविल अस्पताल में उपचार के लिये लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद  तीन गंभीरों को बड़वानी रिफर कर दिया गया। इनमें प्रधान पिता मुकाम 36, कुसुम पति प्रधान 35, वेचलिया पिता मदन 15 शामिल थे लेकिन उपचार के दौरान प्रधान पिता मुकाम की मौत हो गई।  इनके अलावा बाकी लोगों का इलाज कुक्षी सिविल अस्पताल में  चल रहा है।

भर्ती बीमारों की जानकारी देते हुए विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक रावत एवं डॉ सुनील कुरील ने बताया कि भर्ती मरीजों का उपचार जारी है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसाए ग्राम  कुड़दीपुरा के उक्त दोनों परिवारों की महिलाओं ने भी विषाक्त ताड़ी का सेवन किया था।

घटना की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के अधीकारियो ने मामले की जानकारी ली है। बीमारों को देखने के लिये आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त यशवंत धनोरे सिविल  अस्पताल कुक्षी पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा की। उन्होंने विभाग के वृत अधीकारी से मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। इस मामले की जांच पुलिस भी कर रही है।

ताड़ी आदिवासियों का व्यवसाय है ऐसे वह अपने पेड़ों से निकाल कर पी और बेच सकते हैं। यह धार झाबुआ अलीराजपुर के लोगों को ही अधिकार है। आदिवासी समाज ताड़ी को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानता है लेकिन ताड़ी पीने से अक्सर इस तरह के मामलों की खबरें भी आती रहीं हैं।



Related