दो दिनों में एमपी बीजेपी ने खो दिया दूसरा बड़ा नेता


बीते दो दिनों में भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं को खो दिया है। मंगलवार को जहां सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हुआ था और अब मोहर सिंह नहीं रहे।


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा के नेता और विदिशा जिले के पूर्व विधायक मोहर सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और भोपाल में उनका इलाज चल रहा था।

मोहर सिंह लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं।  ठाकुर मोहर सिंह दांगी समाज के दिग्गज नेता भी थे। वे  दांगी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन की खबर से विदिशा जिले में शोक का माहौल है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहर सिंह दांगी के निधन पर शोक जताया है।

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता मोहर सिंह दांगी को याद करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने दांगी के द्वारा विदिशा जिले की जनता के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यों को भी याद किया।

विदिशा के विकास के लिए समर्पित रहने वाले मोहर सिंह बेहद सहज,सरल और हंसमुख स्वभाव के थे। लगातार चार बार विधायक रहते हुए उन्होंने विदिशा को भाजपा का गढ़ बनाने में अहम योगदान दिया।  उनकी पत्नी सुशीला ठाकुर भी एक बार विधायक रहीं हैं।

बीते दो दिनों में भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं को खो दिया है। मंगलवार को जहां सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हुआ था और अब मोहर सिंह नहीं रहे।



Related