बड़ामलहरा के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी कोरोना संक्रमित, भोपाल में भर्ती


ये तय है कि अब लोधी मतदान तक अस्पताल से नहीं लौट सकेंगे और उन्हें इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसी स्थिति में उनके कई करीबियों को भी क्वारंटाइन होना पड़ सकता है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान लोधी लगातार लोगों से घिरे रहे हैं।  


DeshGaon
सागर Published On :

भोपाल। छतरपुर के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रद्युम्न सिंह लोधी

लोधी के फेफड़ों में संक्रमण बताया जा रहा है। लोधी  को पहले दमोह में भर्ती किया गया था।  इस खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी चिंतित है। ये तय है कि अब लोधी मतदान तक अस्पताल से नहीं लौट सकेंगे और उन्हें इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसी स्थिति में उनके कई करीबियों को भी क्वारंटाइन होना पड़ सकता है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान लोधी लगातार लोगों से घिरे रहे हैं।

 

ऐसे में संभव है कि अब बड़ामलहरा सीट पर पार्टी के बड़े नेता कमान संभालने पहुंच जाए। इनमें गोपाल भार्गव, प्रह्लाद पटेल के लगातार दौरे भी हो सकते हैं हालांकि इस इलाके में सबसे ज्यादा उमा भारती का दबदबा है। जिनके कहने पर प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस पार्टी की विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

 



Related






ताज़ा खबरें