उज्जैनः कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जैन में लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। शनिवार को हुई क्राइसिस कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।


DeshGaon
उज्जैन Updated On :
lockdown-in-ujjain

उज्जैन। उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को थामने के लिए 60 घंटे के लॉकडाउन को 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके संबंध में आधिकारिक घोषणा की और और बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या रियायतें दी जाएंगी।

इससे पहले उज्जैन में 19 अप्रैल यानी अगले सोमवार सुबह 6 बजे के लिए लॉकडाउन बढ़ाए की जानकारी स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया ने दी थी और बताया था कि उज्जैन कलेक्टर इस मामले में जल्द ही अधिकृत आदेश जारी करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जैन में लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। शनिवार को हुई क्राइसिस कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अब 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ हुर्ई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। ऐसे में यह निर्णय लिया गया।

हालांकि, इस लॉकडाउन से आवश्यक वस्तुओं को मुक्त रखा गया है। सुबह 11 से 5 बजे तक किराना, सब्जी व अन्य जरूरी सामान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बेचा जा सकेगा।