डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और तीन बच्चों की मौत


उज्जैन-मक्सी रोड पर बुधवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती और उनके बच्चों को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर बैठे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता भी गंभीर हैं।


DeshGaon
उज्जैन Published On :
accident in makshi

उज्जैन। उज्जैन-मक्सी रोड पर बुधवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती और उनके बच्चों को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर बैठे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता भी गंभीर हैं।

दुर्घटना पंवासा थाना क्षेत्र की है। अवतार सिंह पिता तूफान सिंह निवासी वर्माजी का कुआं क्षेत्र अपनी पत्नी पूनमबाई के साथ शहर के गोपालपुरा इलाके की ओर आ रहा था। उसके साथ मेघा (सात साल) शानवी (चार साल) और दो महीने का बच्चा भी था।

दोपहर दो बजे पांड्याखेड़ी चौराहे पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मेघा, शानवी और दो माह के बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया। चालक फरार बताया जा रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवतार और उसकी पत्नी पूनमबाई को अस्पताल में भर्ती किया गया। थोड़ी देर बाद पूनमबाई ने भी दम तोड़ दिया। अवतार सिंह की हालत गंभीर है।

बता दें कि मक्सी रोड पर इसी क्षेत्र में 10 दिन पहले भी दुर्घटना हुई थी। एक दूध टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन टैंकर का चालक घायल हुआ था।

बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद आसपास के रहवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।



Related






ताज़ा खबरें