अम्बाह सीट से सपा उम्मीदवार बंसीलाल जाटव दोबारा भाजपा में शामिल


अम्बाह विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बंसीलाल जाटव दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली।


DeshGaon
चम्बल Published On :
bansi lal jatav

मुरैना। अम्बाह विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बंसीलाल जाटव दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली।

अम्बाह से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव को बंसीलाल ने अपना समर्थन दिया है। बंसीलाल कुछ ही दिन पहले भाजपा से नाराज होकर सपा में शामिल हुए थे।

बता दें कि बंसीलाल जाटव अम्बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे हैं। इस उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अम्बाह से टिकट दिया गया था। इधर, बंसीलाल की बगावत ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव की मुश्किलें बढ़ा दी थी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर मुरैना भाजपा के शीर्ष नेता बंसीलाल को मनाने में जुटे थे। बंसीलाल जाटव कद्दावर नेता माने जाते हैं।

अम्बाह केंद्रीय मंत्री तोमर के प्रभाव वाला क्षेत्र है, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। उन्होंने बंसीलाल जाटव को मनाया और बुधवार को सुबह फिर से पार्टी में शामिल कराया।



Related