टैरो राशिफल 2021: जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए यह नया साल

DeshGaon
सितारों की बात Updated On :
virgo-rashifal-2022

कन्या राशि (Virgo rashifal) 2021: कन्या राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। इस वर्ष कॅरियर में आपको अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। लेकिन किसी सहयोगी के साथ व्यापार कर रहे जातकों को हानि होने की आशंका अधिक है। अविवाहित जातकों को रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से काफी अच्छा सहयोग व अच्छा समर्थन मिलेगा। विवाह के योग भी बन सकते हैं। आपकी राशि से पंचम स्थान में शनि के आने पर मान-सम्मान बढ़ेगा।

आइए जानते हैं कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा 2021

कैरियर (Career): कन्या राशि के जातकों कैरियर के हिसाब से 2021 में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। शुरुआत में पंचम भाव में शनि और बृहस्पति की स्थिति व्यापार में परेशानियां ला सकती है, लेकिन समय के साथ हालातों में सुधार होगा और फिर से सब ठीक हो जाएगा। आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह साल अनुकूल साबित होगा। इसके अलावा सूर्य और बुध की युति चतुर्थ भाव में होने से पेशे में उन्नति हासिल होगी। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उन्हें जनवरी से लेकर जुलाई तक के महीने में इस संदर्भ में शुभ परिणाम हासिल होने की प्रबल संभावना है। मई के मध्य में मंगल के गोचर के प्रभाव से चीजें आपके अनुसार हो सकती है। जातकों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित होंगे। इस दौरान आपको पदोन्नति या नौकरी में स्थानांतरण भी मिल सकता है।

परिवार (Family): इस वर्ष आपके विवाहित जीवन के स्वामी बृहस्पति पांचवें घर में स्थित हैं इसलिए आप जीवन साथी के साथ खट्टे-मीठे पलों को जिएंगे और उन का आनंद उठाएंगे। जो लोग शादी करना चाहते हैं या प्रेम जीवन को शादी के बंधन में तब्दील करने का विचार कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह साल काफी अच्छा साबित होगा। पहले से शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ कठिनाइयां आने की आशंका है। तीसरे भाव में केतु की स्थिति आपके परिवार में टकराव की वजह बनेगी पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद या लड़ाई हो सकती है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। हालांकि ऐसे समय में भी आपको अपने माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शिक्षा (Education): यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा के स्वामी शनि बृहस्पति के साथ युति में अपनी ही राशि में मौजूद है। जिससे यह वर्ष निश्चित रूप से उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो उच्च शिक्षा हासिल करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इसके अलावा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियाँ कर रहे हैं उन्हें भी इस वर्ष सफलता मिलने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति (Economic Condition): वित्त का स्वामी शुक्र केतु के साथ तीसरे घर में युति में है जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस दौरान कन्या राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। शुक्र और केतु की मौजूदगी आय के कई नए स्रोत लेकर आएगी। जनवरी और फरवरी के महीने के दौरान आठवें घर में मंगल की स्थिति के चलते आपको अपने जीवन में गुप्त स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा वृषभ राशि में नौवें भाव में राहु की स्थिति होने से आपको अचानक धन लाभ होगा। इस वर्ष सूर्य के चतुर्थ भाव में होने के चलते आप के खर्चों में वृद्धि होगी। आप कोई नया वाहन, कोई घर या सुख सुविधा की चीज पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्रेम-रोमांस (Love-Romance): कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो इस दौरान आप कुछ असमंजस की स्थिति में रहने वाले हैं। साथी के साथ मतभेद नजर आएँगे। यदि आप समझदारी से रिश्ते को नहीं संभालते है तो स्थिति बहुत खराब हो सकती है और बात अलगाव तक पहुंच जाएगी। आपके रिश्ते में होने वाली किसी भी समस्या का मुख्य कारण आप दोनों के बीच में चल रही गलतफहमी और आप दोनों का गुस्सा है, इसीलिए आप शांति से रहें। अपने किसी करीबी से सावधान रहें। बृहस्पति के पांचवें घर में गोचर के बाद सितंबर के महीने से आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे।

स्वास्थ्य (Health): चौथे भाव में सूर्य की बुध के साथ युति होने से वर्ष की शुरुआत में आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शुभ परिणाम हासिल होंगे। तीसरे घर में केतु की मौजूदगी आपको उचित ऊर्जा प्रदान करेगी। छठे भाव में बृहस्पति की स्थिति के चलते अप्रैल से सितंबर के बीच में आपको यूरिनरी ट्रैक्ट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। त्वचा से संबंधित कोई भी परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करें। बृहस्पति के छठे भाव में गोचर के फलस्वरूप आपको पेट दर्द, अपच और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आप जंक फूड का परहेज करें।

(जैसा कि टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम ने बताया)
टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम का फेसबुक पेज