दिग्विजय सिंह ने की VVPAT से चुनाव कराने की मांग


इज़ारइली फर्म के द्वारा चुनाव प्रभावित करने के आरोपों पर हमलावर है विपक्ष


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

नई दिल्ली। आम चुनाव आने को हैं और इनसे पहले एक बार फिर देश में वोट करने के तरीके यानी ईवीएम पर बहस शुरु हो रही है। इसी बीच एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल के हैकर्स दुनियाभर में 30 से ज्यादा देशों में चुनावी धांधली कर रहे हैं। इन 30 देशों में भारत भी शामिल है। भारत में इस रिपोर्ट की चर्चा न के बराबर है लेकिन कुछ नेता इसे लेकर खासे मुस्तैद हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस रिपोर्ट के संज्ञान में चुनाव आयोग से मांग की है की है कि चुनाव VVPATसे कराएं जाएं ताकि चुनाव पारदर्शी तरीके से हो सकें।

कांग्रेस की ओर से EVM को लेकर बनाई गई कमेटी को लीड कर रहे दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट थ्रेड में लिखा, “चुनाव में धांधली BJP करती आई है। EVM हैक की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। केंद्रीय चुनाव से हमारी माँग है कि वीवीपेट स्लिप 7 सेकंड दिखा कर डब्बे में गिराने के बजाय मतदाता के हाथ में दे दें और वह वीवीपेट स्लिप बिना “चिप” की मत पेटी (Ballot Box) में डाल दें। मत पेटी की वीवीपेट स्लिप की गिनती हो जाए।”

सिंह ने आगे लिखा, “क्योंकि कोई भी मशीन जिसमें “चिप” लगी हो उसे हैक किया जा सकता है। इस विषय में कई प्रश्न केंद्रीय चुनाव आयोग से पूछे गए हैं जिनका आज तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है। देश के अधिकांश राजनीतिक दल EVM से चुनाव कराए जाने पर भरोसा नहीं करते।”

दरअसल, ईवीएम में वोट डालने के बाद VVPAT से एक पर्ची निकलती है। इस पर्ची पर चुनाव निशान देखकर मतदाता आश्वस्त हो सकते हैं कि उनका वोट उसी उम्मीदवार को गया है, जिसके सामने का बटन उन्होंने ईवीएम मशीन में दबाया। फिलहाल यह पर्ची खुद से बॉक्स में चली जाती है। सिंह चाहते हैं कि पर्ची लोगों को दिया जाए और वे उसे बॉक्स में डालें। बाद में पर्ची गिनकर नतीजों का ऐलान किया जाए।



Related