मध्यप्रदेश में 17 फरवरी से 12 हजार डॉक्टर रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानी तो उनकी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं व अस्पतालों में भारी परेशानी खड़ी हो सकती है।


DeshGaon
उनकी बात Published On :
mp doctors strike

भोपाल। मध्यप्रदेश के 12 हजार सरकारी डॉक्टर शासन विरोधी नीतियों को लेकर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और इसे लेकर स्वशासी चिकित्सा महासंघ ने आंदोलन की घोषणा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी को हड़ताल पर जाने वाले ये डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे जबकि 16 फरवरी को सांकेतिक तौर पर दो घंटे काम बंद रखा जाएगा और इसके बाद 17 फरवरी से पूरी तरह से काम बंद कर दिया जाएगा।

सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानी तो उनकी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं व अस्पतालों में भारी परेशानी खड़ी हो सकती है।

स्वशासी चिकित्सा महासंघ के संयोजक डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि महासंघ की ओर से पूरे प्रदेश में यात्रा निकालकर डॉक्टरों का समर्थन हासिल किया गया है।

यह यात्रा 27 जनवरी को ग्वालियर के गजराज मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई थी जो प्रदेश के सभी जिलों में होते हुए बीते दिन भोपाल पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया।

इस यात्रा के बाद डॉक्टर महासंघ द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी गई। महासंघ का कहना है कि अब सरकार बात माने अन्यथा सभी डॉक्टर हड़ताल करेंगे और निजी डॉक्टरों से भी समर्थन मांगेंगे।



Related






ताज़ा खबरें