नहीं रहे हैरी पॉटर के हैग्रिड, भारतीय प्रशंसकों में निराशा


भारत में भी हैरी पॉटर की फिल्मों में हेग्रिड लोगों का एक पसंदीदा किरदार है, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार याद कर रहे हैं।


DeshGaon
विविध Updated On :

हैरी पॉटर वैसे तो बच्चों की पसंदीदा फिल्मों में मानी जाती है लेकिन इसे दुनियाभर में हर उम्र के लोग देखते रहे हैं और आज भी इसके हर किरदार के प्रशंसक हैं। इन्हीं में से एक किरदार था हेग्रिड जिसे स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रैन ने निभाया था। रॉबी का शुक्रवार को 72 वर्ष की उम्र में स्कॉटलेंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी में इसका कोई कारण नहीं बताया गया।

रॉबी कोल्ट्रन 1990 के दशक की श्रृंखला क्रैकर में एक सख्त जासूस के रूप में आए थे। उनके इस किरदार को खासी प्रसिद्धि मिली।  इसके लिए उन्हें ब्रिटिश अकादमी टेलीविज़न अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। उन्होंने जेम्स बॉन्ड थ्रिलर गोल्डन आई और द वर्ल्ड इज़ नॉट इनफ में जैसी फिल्मों में भी काम किया।

हैरी पॉटर सीरीज़ के भारत में भी काफी प्रशंसक हैं और वे  रॉबी कोलट्रैन के निधन के बाद लोग निराश हैं। भारत में भी लोग उन्हें बेहद प्यार करते थे। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग उन्हें याद कर रहे हैं। जिनमें आम से लेकर ख़ास तक सभी शामिल हैं।

 



Related