राममय हुआ धार शहर, भगवा पताकाओं से सजा शहर, हिंदू समाजजनों में अपार उत्साह 


अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 22 जनवरी को यहां शहर में पांच स्थानों पर एलइडी लगाई जाएगी। इसमें अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शहर भगवामय हो चुका है।

अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 22 जनवरी को यहां शहर में पांच स्थानों पर एलइडी लगाई जाएगी। इसमें अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं पूरे दिन धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। यहां दिन में होली तो रात में दीवाली मनाई जाएगी।

वहीं मंदिरों में साफ सफाई के साथ ही विद्युत सज्जा की जा रही है। पूरा धार शहर भगवा पताकाओं के साथ ही रंग बिरंगी लाइट से सज चुका है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें धार शहर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। 21 व 22 जनवरी को विशेष आयोजन होंगे। 21 जनवरी को शहर में वृहद स्तर पर राम रक्षा स्त्रोत पाठ होगा।

शहर के अंदर हो रही सजावट

22 जनवरी को यहां 11 स्थानों पर चलित भंडारी का आयोजन किया जाएगा। इसमें नालछा दरवाजा, पौ चौपाटी, राजबाड़ा, अनंत चौपाटी,धानमंडी, पठ्ठा चौपाटी, हटवाड़ा, मोहन टाकिज, भोज हास्पिटल चौराहा, त्रिमूर्ति नगर पर चलित भंडारे होंगे। वहीं मंदिरों में पूजन अर्चन होगा। इसी के साथ यहां दिन में होली खेली जाएगी। वहीं रात में दीपावली मनाई जाएगी।

पांच स्थानों पर सीधा प्रसारण: अयोध्या से सीधा प्रसारण को लेकर तैयारी की गई है। इसमें त्रिमूर्ति चौराहा, नौगांव स्थित राम मंदिर, राजबाड़ा परिसर, दीन दयालपुर में स्थित हनुमान मंदिर, धरेश्वर मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा एलइडी लगाई जाएगी। 22 जनवरी को पूरे दिन अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं धारेश्वर मंदिर में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें यहां भजन संध्या से लेकर कई धार्मिक आयोजन होंगे।

नगर हुआ भगवामय: 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह व शाम को यहां मुख्य बाजार से लेकर कालोनी में लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। पूरा शहर श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है।

शहर घर-घर जाकर लोगों द्वारा पीले चावल भी दिए जा रहे हैं। इसी के साथ यहां मुख्य बाजार से लेकर कालोनियों को भगवामय में किया गया है। केसरिया पताकाओं से पूरा शहर सज चुका है। वहीं रंग-बिरंगे आकर्षक लाइट भी लगाई गई है। यहां आनंद चौपाटी पर एक बड़ा झूमर लगाया गया है जो की आकर्षण का केंद्र बिंदु है।

दुकानों पर भगवा झालर नही मिल पा रही हैं। दुकानदारों का कहना है की लोगो में इतना उत्साह हे की भगवा झालर खत्म होगई है और आगे से भी नही मिल पा रही है। इसी के साथ दीवारों पर भी दीवार लेखन और भगवान राम से संबंधित चित्र करी की गई है।

झूमर बना आकर्षण का केंद्र

22 तारीख को लेकर आनंद चौपाटी अन्य प्रमुख चौराहे पर घूमने लगाए गए है जो शहर के साथ साथ अन्य आसपास के ग्रमीण इलाको से लोग इसको देखने आ रहे है। शहर में आकर्षक का केंद्र बना हुआ हैं बाजार में आने जाने वाले लोग इसके साथ सेल्फी वह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम फेसबुक व अन्य अकाउंट शेयर कर रहे हैं। वही शहर में समाजसेवी भाजपा वरिष्ठ नेता हरीश रघुवंशी द्वारा शहर भर में भगवान राम के चित्र वितरण कर रहे हैं। वही आयोजन को लेकर समाज में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है

मंदिरों में हो रही साफ-सफाई: 

इधर महोत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों में आमजनों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। यहां धारेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

घर-घर लगी लाइट, बन रही रंगोली: 

भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपावली की तर्ज पर शहर में मनाया जा रहा है। जिस तरह दीपावली पर समाजजन अपने घरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाते हैं। ठीक इसी तरह राम भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भी समाजजनों द्वारा घरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं घर की महिलाओं द्वारा घर के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाई जा रही है। महोत्सव को लेकर महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।



Related