13 मैं को होगा धार-महू लोकसभा के लिए मतदान, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च


धार सीट पर 18 लाख 46 हजार मतदाता से ज्यादा मतदाता 2159 मतदान केंद्रों पर वोट कर अपने सांसद  चुनेंगे।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

लोकसभा चुनाव की तारीखों क शनिवार को एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान और उसकी सारी प्रक्रिया के बारे में बताया। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होगा। मप्र की 29 लोकसभा सीटों के चार चरणों में वोटिंग होगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई और चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की तारीखे घोषित होने के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी क्रम में धार कलेक्टर द्वारा भी प्रेस वार्ता लेकर होने वाले चुनाव की जानकारी पत्रकारों को दी। अधिकारी ने बताया कि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा।

जिले के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के साथ एसपी मनोज कुमार सिंह , एडीएम अश्विनी रावत एडिशनल ,एसपी इंद्रजीत बकरवाल, डिप्टी कलेक्टर सलोनी अग्रवाल व संयुक्त कलेक्टर जगदीश महेरा के साथ दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं धार महू लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 अप्रैल को मतदान होगा।धार सीट पर 18 लाख 46 हजार मतदाता से ज्यादा मतदाता 2159 मतदान केंद्रों पर वोट कर अपने सांसद  चुनेंगे।

कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक

 8 विधानसभा आती लोकसभा सीट में:  धार जिले में आठ विधानसभा सीट आती है जिसमे जिले की धार ओर बदनावर और महू सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट हैं। वहीं बाकी सीटें आदिवासी कोटे से आती हैं। यहां वर्तमान विधनसभा चुनाव में 5 सीटों पर कांग्रेस जीती है तो तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की है। 8 विधानसभा में 19 लाख 46 हजार मतदाता हैं। जिसमें 9 लाख 75 हजार पुरुष मतदाता, तो 9 लाख 71 महिला मतदाता और 45 थर्ड जेंडर मतदाता है। 8 विधानसभा में 2159 पोलिंग बूथ है।

दोनों पार्टियों ने किए प्रत्याशी घोषित: धार लोकसभा सीट को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता के दो दिन पहले ही कर दी थी वहीं पहले काग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कि थी उसके बाद भाजपा का प्रत्याशी की घोषणा हुई। भाजपा से सावित्री ठाकुर तो कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल को  घोषित किया। दोनों ही पार्टी मजबूत दावेदार ढूंढ कर इसबार मैदान में उतारा है। वही सावित्री को पूर्व चुनाव का अनुभव है तो राधेश्याम को जमीन स्तर पर कार्य करने का। पिछले चुनाव में छतर सिंह दरबार ने 1 लाख  54 हजार वोटों से हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के छतरसिंह ने 7 लाख 16 हजार वोट हासिल किए थे तो कांग्रेस से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े वाले दिनेश गिरवाल चुनाव में 5 लाख 62 हजार लाए थे।

उतरने लगे बेनर पोस्टर: लोकसभा चुनावों को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों को एलान कर दिया है। उसके तुरन्त बाद जिला पंचायत भवन पर लगा बैनर सबसे शुरू में उतारा गया साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी वही धार शहर में भी नगर पालिका परिषद अमले ने राजनैतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, झण्डे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने निकाल फ्लैग मार्चः शनिवार को आचार संहिता लगने के बाद ही प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही शहर में फ्लैट मार्च निकाला वह लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं। आचार सहिता लगने के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय यब फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निकाला गया।फ्लैग मार्च में कलेक्टर प्रियंका मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह, एडीएम अश्विनी रावत , एडिशनल एसपी इंद्रजीत बकरवाल, पुरुषोत्तम विश्नोई के साथ सीएसपी रविन्द्र वास्केल, टीआई समीर पाटीदार, सुनील शर्मा शामिल रहे।



Related






ताज़ा खबरें