महू में रहा बंद का आंशिक असर, चर्चाओं में रही कांग्रेसी नेता के द्वारा दी गई बधाई


सुबह से ही कांग्रेसी नेता शहर में घूम-घूम कर दुकानें व दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करते दिखे


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

महू। लगातार बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने आधे दिन के बंद का आव्हान किया। इसका शहर में  आंशिक असर रहा।

दुकानें बंद कराने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरी तरह नदारद रहे और एक तरह से यहां गुटबाज़ी भी नज़र आई। पेट्रोल पंप के सामने एक बैनर के माध्यम से  फुल टैंक पेट्रोल  भरवाने वाले वाहन चालकों को इतना महंगा तेल खरीदने पर बधाई भी दी गई। इस दौरान एक कांग्रेसी नेता की अनोखी बधाई चर्चाओं में बनी रही।

प्रदेश कांगेस के आव्हान पर शहर कांग्रेस ने शनिवार को महू बंद की अपील की थी। बंद आधे दिन का था जिसके लिए शनिवार की सुबह से ही कांग्रेसी नेता शहर में घूम घूम कर दुकाने व प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करते दिखे। लेकिन इस बंद को पूरी तरह समर्थन नहीं मिला जिसका कारण कांग्रेसी नेताओं की आपसी गुटबाजी तथा आम नागरिकों के द्वारा महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी ज्यादा मुखर न होना रहा। यही वजह रही कि बंद के इस आव्हान का पूरे शहर में आंशिक असर रहा। यहां दुकाने व प्रतिष्ठानों के शटर आधे खुले रहे।

रैली में महू  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जयसवाल, कैलाश दत्त पांडे, पप्पू खान, विजय नौलक्खा, रवि मिश्रा, अंकित ढोली, पुनीत शर्मा, शक्ति सिंह गोयल,  विपुल चौहान, अजय वर्मा, विजेंद्र सिंह चौहान, गोविंद शर्मा, राज कुमार बागड़ी, देवेंद्र अग्रवाल, लियाकत पठान, रवीश जादम, अनिल पाल, सतीश शेखावत, वीरेंद्र झंझोट, परवेज, अजय घारू, शिखा अग्रवाल, सुनीता कोरी अनीता खरे, संतोषी शर्मा, मनसूर राज, शिवांगी शर्मा, अर्शी खान,  शमा खान,  मोनू शर्मा, विपुल जैन, मयंक पांडे, सुन्नी सिंह, फैजल खान आदि थे।

 



Related