भोजशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा बसंत उत्सव, तैयारियों की फाइनल रिर्हसल पूरी


वसंत पंचमी पर सुबह नौ बजे उदाजीराव चौपाटी लालबाग से मां वाग्देवी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए अधिकारियों ने भी भोजशाला का दौरा किया।


आशीष यादव आशीष यादव
इन्दौर Updated On :

धार। बसंत पंचमी का त्यौहार लगभग आ चुका है।  इसके लिए भोजशाला की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। भोजशाला बसंत पंचमी के लिए एक खास स्थान है। धार के राजा भोज मां सरस्वती के उपासक थे जिसके लिए राजा भोज ने ही भोजशाला का निर्माण कराया था। भोजशाला पुराने समय संस्कृति विद्यायल हुआ करता था जहां बच्चे शिक्षा प्राप्त किया करते थे।

देशभर में धार में वाग्देवी सरस्वती के लिये एक ख़ास पहचान रखता है। जहां इस मौके पर कई ख़ास आयोजन होते हैं। इस बार भी महाराजा भोज स्मृति वसंतोत्सव समिति द्वारा महाराजा भोज द्वारा स्थापित 987वां वसंतोत्सव मंगलवार से पांच दिनी आयोजन शुरु होगा।

भोजशाला में सूर्योदय के साथ मां सरस्वती का पूजन व दर्शन का दौर शुरू होगा, जो दिनभर चलेगा। सूर्यास्त के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

वसंत पंचमी पर सुबह नौ बजे उदाजीराव चौपाटी लालबाग से मां वाग्देवी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए अधिकारियों ने भी भोजशाला का दौरा किया। साथ ही सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

भोजशाला विवादित स्थल रहा है। ऐसे में यहां पुलिस की कड़ी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के दौरान यहां तीन सौ पुलिस जवान, 25 टीआई और दस डीएसपी मौजूद रहेंगे।

आईजी हरिनारायण मिश्र के साथ कलेक्टर आलोक सिंह और एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने सोमवार शाम को पुलिस और प्रशासन अमले के साथ भोजशाला का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर जिला पुलिस के अलावा पांच कंपनियां बुलवाई गई हैं।

इस कार्यक्रम की तैयारियों की फाइनल रिहर्सल हो गई है वहीं एडीएम डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि कोरोना को देखते हुए मास्क सेनेटाइजर का उपयोग किया जाएगा एवं एक जगह भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जायेगी।

ये होंगे आयोजन…

  •  भोज उत्सव समिति के सरक्षक विश्वाश पांडे ने बताया कि 16 से 20 फरवरी तक परंपरानुसार आयोजन होंगे। वसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ मां सरस्वती यज्ञ प्रारंभ होगा। इसमें 11 जोड़ों द्वारा दिनभर आहूतियां दी जाएंगी।
  • हवन की पूर्णाहुति व महाआरती शाम साढ़े पांच बजे होगी। वसंत पंचमी पर मंगलवार होने से प्रात: 8.55 से 9.30 तक नियमित सत्याग्रह एवं आरती पूजन होगा। इसके बाद उदाजीराव चौराहा लालबाग से मां वाग्देवी की शोभायात्रा निकलेगी, जो भोजशाला पहुंचेंगी।
  • भोजाशला में महाआरती होगी। दोपहर 12.30 बजे मोतीबाग चौक भोजशाला प्रांगण में धर्मसभा होगी। इसमें चतुर्भुज श्रीराम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर महंत डॉ. नरसिंह दास महाराज पहुंचेंगे। इसके बाद वेदारंभ संस्कार पं. देवेंद्र शर्मा द्वारा किया जाएगा।
  • 17 फरवरी को दोपहर ढ़ाई बजे मातृशक्ति सम्मेलन होगा। मातृशक्ति द्वार मां वाग्देवी का पूजन-अर्चन व हवन होगा। रात आठ बजे बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया जाएगा। साथ ही भजन संध्या होगी।
  • 18 फरवरी को वसंतोत्सव के तीसरे दिन नित्यानंद आश्रम भक्त मंडल के भक्तों द्वारा नित्यानन्द बापजी की गुरु आरती का आयोजन होगा।
  • 19 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। इसमें कमल आग्नेय दिल्ली, राकेश शर्मा बदनावर, दीपक पारिख भीलवाड़ा, राहुल शर्मा उज्जैन एवं चेतन शर्मा राजगढ़ द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। सूत्रधार संदीप शर्मा रहेंगे।
  • अंतिम दिन 20 फरवरी को सुबह 10 बजे कन्या पूजन व भोजन का कार्यक्रम होगा। वहीं हिन्दू समाज के वरिष्ठ व सरक्षंण अशोक जैन ने बताया के बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

 

पांच दिवस वसंतोत्सव शुरू होगा इसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं शांति व सौहार्द से बसंत उत्सव का त्यौहार मनाया जाएगा।
आलोक सिंह, कलेक्टर, धार



Related