नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती, भरत यादव को मिला अतिरिक्त प्रभार


नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेद प्रकाश पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में थे।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
जबलपुर Published On :
narsinghpur-collector-ved prakash

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि वेद प्रकाश पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में थे। नरसिंहपुर CMHO के कोरोना संक्रमित होने के बाद कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना टेस्ट कराया था। इसके बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिया था।

सरकार ने अब उनके स्वस्थ होने तक एमपी हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भरत यादव को नरसिंहपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर को होम आइसोलेशन के दौरान पिछले दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि नरसिंहपुर में कोरोना संकमण रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने जिले के अफसरों के साथ बैठक की थी।

narsinghpur-collector

राज्य शासन ने अब कलेक्टर वेद प्रकाश की अनुपस्थिति में नरसिंहपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार एमपी हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भरत यादव को दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले भोपाल रेंज के एडीजी ए सांई मनोहर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उनकी अनुपस्थिति में एसटीएफ एडीजी विपिन महेश्वरी को भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



Related