बालाघाटः पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, महिला नक्सली का शव बरामद


कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से लगे मालखेड़ी के जंगल में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बालाघाट पुलिस और खटिया मोचा दलम-दो के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली का शव पुलिस ने बरामद किया है।


DeshGaon
जबलपुर Published On :
woman naxalite killed

बालाघाट। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से लगे मालखेड़ी के जंगल में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बालाघाट पुलिस और खटिया मोचा दलम-दो के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली का शव पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि

छह नवंबर की रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैहर क्षेत्र में नक्सली गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे है। इसके बाद बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस वारदात में लगभग 25 से 30 की संख्या में नक्सली दो अलग-अलग जगह पर मोर्चा संभाले हुए थे। इस फायरिंग में बालाघाट पुलिस ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार एक और नक्सली, पुलिस की गोली से घायल बताया जा रहा है, जिसे नक्सली अपने साथ उठाकर ले गए है।

बताया जा रहा है कि नक्सली जरूरत की सामग्री लेने आए थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद बालाघाट पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बालाघाट जिला की सीमा पर कान्हा नेशनल पार्क और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा होने के कारण सुरक्षाबल के जवान वहां पर हर समय तैनात रहते हैं।

एक दिन पूर्व ही मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि नक्सली कान्हा नेशनल पार्क की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने बड़ी संख्या में पहुंचने वाले हैं।

शुक्रवार की शाम से ही सुरक्षाबल के जवान उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी रात करीब 11 बजे नक्सली मालखेड़ी के जंगल में आए।

यहां पहले उन्होंने पुलिस जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की। करीब पौन घंटे चली इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को पुलिस जवान ने मार गिराया।



Related