नरसिंहपुर में सीएम ने कहा- Khelo India Games 2022 का आयोजन MP में कराने का कर रहे अनुरोध


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि 2022 में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन मध्यप्रदेश की धरती पर हो इसके लिए वह भारत सरकार से अनुरोध कर रहे हैं।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
shivraj-and-patel

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि 2022 में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन मध्यप्रदेश की धरती पर हो इसके लिए वह भारत सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की खेल में जैसी भावना होती है वैसी ही राजनीति में हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोटेगांव में गुरुवार को सहयोग क्रीड़ा मंडल के द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सहयोग क्रीड़ा मंडल पिछले 38 सालों से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

गुरुवार को दोपहर बाद पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्नशाली भारत बन रहा है। उसी तरह यह प्रयास है कि मध्यप्रदेश भी किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे।

shivraj-in-narsinghpur

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां स्टेडियम में नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाषचंद बोस की स्मृति में संपन्न होगा।

स्टेडियम का नाम भी नेताजी सुभाषचंद बोस किए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग क्रीड़ा मंडल के द्वारा जो स्पेार्टस होते हैं, उसके लिए मंच और पैवेलियन की पहल की जाएगी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सबसे बड़ा योगदान नेताजी सुभाषचंद बोस का रहा है।

इस दरम्यान क्षेत्रीय मांगों के अनुरूप निर्माण कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी भी मौजूद रहे।



Related