राजगढ़ः संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की मां को अंतिम विदाई देने बाजार रहे बंद


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी और संदीप सोनी की माता कंचन बेन सोनी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश के कई दिग्गज नेता, मंत्री व विधायक शामिल हुए। साथ ही उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए दोपहर में राजगढ़ के बाजार बंद रहे।


DeshGaon
राजगढ़ Published On :
kamal-patel-in-rajgarh

राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी और संदीप सोनी की माता कंचन बेन सोनी का शनिवार को राजगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।

उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश के कई दिग्गज नेता, मंत्री व विधायक शामिल हुए। साथ ही उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए दोपहर में राजगढ़ के बाजार बंद रहे।

किसान नेता एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

कंचन बेन स्नेह की मूर्ति थीं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने सुरेश सोनी जैसे कर्मठ और संस्कारी पुत्र को जन्म दिया जिनके पुरूषार्थ से संघ ने गांव-गांव में अपना आधार बनाया। बा का स्नेह हम सभी को मिला है। उनका जाना हम सभी की व्यक्तिगत क्षति है।

बीते दिनों संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता कंचन बेन सोनी का 90 साल की आयु में इंदौर में उपचार के दौरान लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव पार्थिव देह के साथ राजगढ़ पहुंचे।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, उद्योगमंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत, सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, माखन सिंह भी पहुंचे व उन्हें अंतिम विदाई दी।

सांसद रोडमल नागर, चिंतामणी मालवीय, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, कुंवर कोठार, राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर, पूर्व विधायक रघुनन्द शर्मा, नारायणसिंह पंवार, पं. हरिचरण तिवारी, अमरसिंह यादव, हेमराज कल्पोनी, बद्रीलाल यादव, हेमराज कल्पोनी, प्रताप मण्डलोई, महामंत्री मनोज हाड़ा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी एसआर दांडोतिया सहित जिलेभर के नेता उपस्थित रहे।



Related