चुनावी साल में भाजपा ने बदला जिला अध्यक्ष का चेहरा, अब मनोज सोमानी सौंपी गई कमान


मध्यप्रदेश में भाजपा का मिशन 2023 शुरू हो गया है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा को पूरा फोकस विधानसभा चुनाव जीतने पर होगा।


DeshGaon
धार Published On :
dhar bjp president

धार। चुनावी साल होने के कारण भाजपा संगठन स्तर पर कई बदलाव ला रही और इसको देखते हुए धार जिला अध्यक्ष भी बदला दिया गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा का मिशन 2023 शुरू हो गया है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा को पूरा फोकस विधानसभा चुनाव जीतने पर होगा।

मिशन 2023 से पहले बीजेपी संगठन स्तर पर कसावट करने जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम और कमजोर संगठन के कारण पहले कई जिलों के अध्यक्ष निशाने पर थे ही पर बीजेपी का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कसावट को लेकर भी है। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद संगठन में सर्जरी शुरू कर दी है।

राजीव यादव का कार्यालय रहा बेहतर –

जिला अध्यक्ष राजीव यादव के कार्यकाल में जिलेभर में 9 से अधिक नगर निकाय पर भाजपा ने कब्जा किया। धार, मनावर, कुक्षी जैसे नगरपालिका पर विजय प्राप्त की।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी राजीव यादव द्वारा समय-समय पर किया गया। राजीव यादव के कार्यकाल में संगठन व कार्यकर्ताओं ने तालमेल मिलाकर कार्य किया।

निचले व्यक्तियों तक पकड संघ के स्वयंसेवक –

नवागत जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी की निचली पंक्ति के व्यक्तियों तक मेलमिलाप है। सोमानी हिन्दूवादी छवि होने के साथ संघ के कट्टर कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

सोमानी संगठन के रूप में व पूर्व में जिला महामंत्री के रूप में भी कमान संभाल चुके हैं। संगठन को लेकर मनोज सोमानी काफी परखे हुए हैं। मनोज सोमानी धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर आगे रहकर कार्य करते हैं।



Related