भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह की किसान सम्मान यात्रा


करीब 13 किलोमीटर की इस पदयात्रा में जयवर्धन सिंह को लोगों का अच्छा समर्थन देखने को मिला।


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां जारी हैं। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा और मुश्किल सवाल है इस यात्रा के लिए जनता के बीच माहौल बनाना जिसके लिए कांग्रेस नेता अब तैयारी करते दिख रहे हैं।

यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ विधानसभा में किसान सम्मान पदयात्रा शुरू की है। पीपलखेड़ी गांव से शुरू हुई 13 किमी की दूरी की इस पदयात्रा का समापन ढाढोन्या बिजली सब स्टेशन पर किया गया।

जयवर्धन सिंह को अपनी इस यात्रा में ठीक-ठाक समर्थन मिलता नजर आया। इस दौरान क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ किसान-बेरोजगार कांग्रेस को अपना समर्थन देते दिखे। यह सभी जयवर्धन को अपनी परेशानियां सुना रहे थे।

जयवर्धन सिंह ने किसानों के बीच सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘बोवनी के समय बिजली काट दी जाती है। जिससे अन्नदाता को खेती करने में परेशानी होती है। इसी कारण किसानों से बिजली कर्मचारियों के विवाद भी होते हैं। वसूली के नाम पर किसानों को भारी भरकर बिल थमा दिए जाते हैं। कुर्की का नोटिस भेजकर किसानों को डराया जा रहा है। भाजपा शासन में किसानों की दुर्गति हो गई है। किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।’

 



Related