मप्र विधानसभा चुनाव 2023ः विरोध के चलते कुछ पीछे हटी कांग्रेस, चार सीटों पर बदले प्रत्याशी


मप्र में कांग्रेस और भाजपा के कई प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।


DeshGaon
राजनीति Published On :

मप्र में दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और दोनों को ही अपने नेताओं से बगावत का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के सामने यह बगावत ज्यादा है। ऐसे में उन्होंने कुछ सीटों पर अपने प्रतिनिधि बदले हैं। पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। इनमें सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा सीटें शामिल हैं। इस तरह कांग्रेस अब तक

 

पार्टी ने मुरैना जिले की सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार को पहले टिकिट दिया था लेकिन अब विधायक अजब सिंह कुशवाहा को  अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले की पिपरिया सीट से अब गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी चुनाव लडेंगे।

वहीं कांग्रेस ने उज्जैन की बड़नगर सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह अब वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

इन चारों सीटों पर कांग्रेस द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा था। जनभावनाओं को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने यहां प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया है। इससे पहले कांग्रेस ने गोटेगांव, दतिया और पिछोर में प्रत्याशी बदले थे। यानी कांग्रेस 7 सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है।



Related