ब्रिटेन की संसद को संबोधित करेंगे राहुल गांधी


राहुल गांधी ने पिछले दिनों केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण दिया, यहां उन्होंने भारत सरकार की नीतियों की काफी आलोचना की थी


DeshGaon
राजनीति Published On :
Rahul gandhi to address british Parliament- Deshgaonnews

भोपाल। ब्रिटेन के 10 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज ब्रिटिश संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने भारत में समर्थन पाया है और इसके बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उनके भाषण ने भी काफी प्रभाव छोड़ा है हालांकि उनके आलोचकों विशेषकर  केंद्र सरकार और भाजपा ने उन पर विदेशों में ‘भारत को बदनाम’ करने का आरोप लगाया है। जिस पर राहुल गांधी और कांग्रेस ने तीखा पलटवार करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे जिन्होंने आजादी के बाद से देश की उपलब्धियों को बदनाम किया और कहा कि सत्तर वर्षों में भारत में कुछ नहीं हुआ। राहुल ने कहा कि यह हर भारतीय का अपमान है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने भाषणों को भी सामने रखा जहां वे चीन में भारत की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी 6 मार्च को वेस्टमिंस्टर के पैलेस के ग्रैंड कमेटी रूम में यूके की संसद में एक भाषण देंगे,  यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों की मजबूती के लिए होगा। राहुल गांधी यहां ब्रिटेन में बसे भारतीयों से मिलेंगे। इसके अलावा उनका लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में भी भाषण देने का कार्यक्रम है।  कैंब्रिज में राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और खुद समेत कई नेता निगरानी में हैं। उन्होंने वहा कहा  था कि वह इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए निगरानी में थे। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र पर कथित हमले के पांच प्रमुख पहलुओं को सूचीबद्ध किया था। इनमें मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा और नियंत्रण, निगरानी और धमकी, संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जबरदस्ती, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले, और असंतोष को बर्दाश्त न करने जैसे बिंदुओं पर बात की थी।



Related