आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता से जोड़ा गया देश में 25 करोड़ लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड


अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत पेपरलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ 25 करोड़ लोग उठा सकेंगे।


DeshGaon
दवा-दारू Published On :
ayushman bharat health account

नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारत में सक्रिय सरकारी पहलों के माध्यम से एक समावेशी स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के प्रयास में निरंतर लगी हुई है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 25 करोड़ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) से जोड़ दिया है।

इसके तहत अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत पेपरलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ 25 करोड़ लोग उठा सकेंगे। आज हमारा भारत एक सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के मामले में दुनिया में अग्रणी स्थान वाले देश के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ABHA के एकीकरण से स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में तेज गति से काम हुआ है। पिछले 40 दिनों में, ABHA से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड की संख्या 4 करोड़ (18 जनवरी 2023 तक) से बढ़कर 25 करोड़ (27 फरवरी 2023 तक) हो गई है।

व्यक्ति अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स ऐप का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे अस्पतालों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक लैब आदि में अपने रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं साथ ही उन्हें ऐप में भी स्टोर कर सकते हैं।

इस सुविधा के माध्यम से सत्यापित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ संबंधित रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से साझा करने की भी सुविधा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य रिकॉर्ड को किसी भी वक्त किया जा सकता है एक्सेस –

ABDM सक्षम स्वास्थ्य ऐप का उपयोग कर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को किसी भी वक्त एक्सेस और प्रबंधित कर सकता है।

25 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ABHA के साथ जोड़े जाने पर एनएचए के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि सुलभ स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के उद्देश्य के लिए भौतिक रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण महत्वपूर्ण है। जिस गति से स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ABHA लिंकिंग के माध्यम से अधिक सुलभ बनाया जा रहा है, वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की मजबूती को दर्शाता है।

मरीजों को उनके रिकॉर्ड तक पहुंच आसान –

ABHA के जरिये मरीज अपने रिकॉर्ड तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे। साथ ही चयनित रिकॉर्ड को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा टेलिकंसलटेशन की सुविधा से मरीज घर बैठे ही स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं।

ABHA के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सूचनाओं के आसान आदान-प्रदान को सक्षम कर रहे हैं, इस प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में अधिक दक्षता लाई जा रही है।

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र स्तर पर सक्रिय भागीदारी के साथ स्वास्थ्य रिकॉर्ड की डिजिटल लिंकिंग में जबरदस्त प्रगति हो रही है।

क्या है ABHA –

ABHA का पूरा नाम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता है। यह एक तरह का कार्ड होता है जिसमें सभी नागरिकों की मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल माध्यम से सेव रहती है। इस जानकारी को व्यक्ति जब चाहे तब कहीं से भी एक्सेस कर सकता है।

इसके अलावा डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल इस जानकारी को संबंधित मरीज या व्यक्ति की सहमति से देख सकता है। ABHA के जरिए मरीजों की निजता भी बनी रहती है।



Related






ताज़ा खबरें