किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर रहा है पशुपालन स्टार्टअप


2019 में पशुपालन के क्षेत्र में उत्पाद को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने पशुपालन स्टार्टअप बड़ी चुनौती नाम से एक योजना की शुरुआत की थी।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
animal husbandry startup

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पशुधन, डेयरी और पशुपालन क्षेत्रों में वर्तमान और उभरते स्टार्टअप को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में 28 फरवरी को हैदराबाद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, स्टार्टअप इंडिया, सीआईआई और पशुपालन विभाग, तेलंगाना के साथ आपसी सहयोग से एक भव्य स्टार्ट-अप संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी में लोगों को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह कार्यक्रम उद्यमियों और हितधारकों के लिए अपने अभिनव विचारों, उत्पादों और नेटवर्क को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और ऋण सेवाओं तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर पशुधन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है।

2019 में पशुपालन के क्षेत्र में उत्पाद को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने पशुपालन स्टार्टअप बड़ी चुनौती नाम से एक योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के जरिये पशुपालन क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ेगी साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पशुपालन भारत की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक गतिविधि –

पशुपालन ग्रामीण भारत की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक गतिविधि है। आपको बता दें कि भारत में पशुधन क्षेत्र कमाई में पहले स्थान पर है। पशुधन क्षेत्र पिछले पांच वर्षों के दौरान 8.15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है। इससे स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में पशुपालन में कृषि की तुलना में किसानों की आय बहुत तेजी से बढ़ेगी।

इसके अलावा यह क्षेत्र बढ़ती आबादी के बीच अंडे, मांस, मछली, डेयरी उत्पादों और ऐसी अन्य चीजों की बढ़ती खपत के साथ और गति पकड़ सकता है। पशुपालन उत्पादों के निर्यात में भी पिछले कुछ वर्षों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन –

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर “राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन” (एनएलएम) नाम से एक डिजिटल कार्यक्रम की शुरुआत की है। जो 50 लाख रुपये तक 50% सब्सिडी प्रदान करके ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करता है।

इस योजना के जरिये आज स्वयं सहायता समूह, किसान सहकारी संगठन, संयुक्त देयता समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और अन्य व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा कर आज व्यक्ति और अधिक सशक्त हो रहा है।

स्टार्ट-अप्स के लिए भारत वैश्विक गंतव्य के रूप में उभर रहा है –

स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या पशुधन, डेयरी और पशुपालन का क्षेत्र आज हमारा भारत इनोवेशन, इनक्यूबेशन और स्टार्ट-अप्स के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और लोगों को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत स्टार्ट अप पारिस्थितिकी तंत्र में तीसरे स्थान पर है वहीं नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।



Related